उचाना। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उचाना मंडी में शनिवार को खंड उचाना के कक्षा 8वीं, 10वीं के मेधावी छात्रों के लिए खंड स्तरीय बुनियाद एवं सुपर-100 कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर एसडीएम गुलजार मलिक ने शिरकत की। अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी पुष्पा रानी ने की। मंच संचालन मा. रामप्रसाद ने किया। कार्यक्रम में सभी राजकीय स्कूलों से कक्षा 8वीं, 10वीं के टॉप-3 छात्रों के साथ उनके अभिभावक साथ थे। विकल्प संस्था द्वारा तैयार की गई वीडियो ग्राफी बच्चों को दिखाने के साथ प्रश्नोत्तरी की गई ताकि वह बुनियाद और सुपर-100 के सभी बिंदुओं को अच्छी तरह से समझ सकें।
एसडीएम गुलजार मलिक ने कहा की गरीब छात्रों के लिए हरियाणा सरकार की शिक्षा विभाग की यह महत्वपूर्ण स्कीम है। जिसके अंतर्गत छात्र बुनियाद की परीक्षा में बैठकर के सुपर-100 की तैयारी के लिए महंगे कोचिंग सेंटरों की बजाय सरकार द्वारा निर्धारित अच्छे संस्थान में मेधावी छात्र निट और इंजीनियरिंग की तैयारी करके बिना भारी भरकम फीस दिए भविष्य की बुलंदियों को छू लेते हैं। इसलिए मिशन बुनियाद बच्चों को आधार प्रदान करता है कि वह अपनी प्रतिभा के बल पर अपने सपनों को साकार कर सके। जिन छात्रों का सुपर-100 में चयन हो चुका है उनको भी सम्मानित किया गया। प्रेरक प्रसंग के रूप में उनके माता-पिता ने अपने अनुभव सुनाए पूरे दिन का सेमिनार सांस्कृतिक कार्यक्रमों, शिक्षाप्रद प्रेरकों को रहा। शिक्षा जगत में इस तरह के कार्यक्रम होते रहने चाहिए इस तरह का आगाज अभिभावकों द्वारा किया गया। विकल्प मिशन की इंचार्ज रिया ने छात्रों में विषय वस्तु एवं कौशलता की परख तथा परीक्षा की तैयारी के सभी बिंदुओं को समझाया। इस अवसर पर यश कुमार, विद्यालय प्राचार्य सरोज श्योकंद, प्रवीण कुमार, गोविंद, सतविंद्र, शीशपाल शास्त्री, संजय चौधरी, मिनाक्षी, राजेश मलिक, रेनू, बबीता मौजूद थी।