फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Boxing... Ashish won 2.5 lakhs by knocking out in 30 seconds

Jind News: बॉक्सिंग... 30 सेकंड में नॉक आउट कर आशीष ने जीते ढाई लाख

Tue, 04 Feb 2025 12:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Boxing... Ashish won 2.5 lakhs by knocking out in 30 seconds
03जेएनडी33-अर्जुन स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में दमखम दिखाते हुए खिलाड़ी।
जींद। अर्जुन स्टेडियम में इंटरनेशनल प्रोफेशनल बॉक्सिंग में जींद के आशीष अहलावत ने अफगानिस्तान के बॉक्सर अब्दुल हामीद को मात्र 30 सेकंड में ही नॉक आउट कर मुकाबले से बाहर कर दिया और ढाई लाख रुपये का पुरस्कार अपने नाम किया। पहले राउंड में ही अफगानिस्तान के खिलाड़ी ने आगे खेलने से मना कर दिया और इस तरह रेफरेंस टेक्निकल डिसीजन में आशीष की जीत हुई। मुकाबलों के बीच इंटरनेशनल बॉक्सर विजेंद्र सिंह भी पहुंचे और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

मुख्य मुकाबला जींद के बहबलपुर निवासी आशीष अहलावत और अफगानिस्तान के बॉक्सर अब्दुल हामीद के बीच था। मुकाबला शुरू होते ही दोनों खिलाड़ियों ने एक दूसरे पर पंच मारने शुरू किए। 30 सेकंड के करीब आशीष ने अब्दुल पर जोरदार प्रहार किए। पहला राउंड खत्म होते ही अब्दुल हामीद ने दूसरा राउंड खेलने से मना कर दिया। इससे रेफरेंस टेक्निकल डिसीजन में आशीष को जीत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed