{"_id":"67379454cb74857702044bbc","slug":"both-accused-of-raping-a-minor-by-holding-them-hostage-arrested-jind-news-c-199-1-sroh1006-125785-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नाबालिग को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के दोनों आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नाबालिग को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के दोनों आरोपी गिरफ्तार
Sat, 16 Nov 2024 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 16 Nov 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
15जेएनडी26-पुलिस गिरफ्त में दोनों आरोपी। स्रोत पुलिस
जींद। शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली नाबालिग लड़की को भगाकर ले जाने और मारपीट कर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी तथा उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बागपत जिला, उत्तर प्रदेश के गांव टिकरी निवासी असलम और बिहार के जिला कटिहार के गांव प्रवेली निवासी राहुल के रूप में हुई है। दोनों आरोपी शहर के आरा रोड पर किराये के मकान में रहते थे।
शहर थाना जींद की उप निरीक्षक गीता देवी ने बताया कि 10 नवंबर को शहर के रहने वाले एक युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनकी बहन 13 साल की है। वह घर में किसी को कुछ बताए बिना कहीं चली गई है। युवक की शिकायत पर मामला दर्ज करने के बाद कार्रवाई करते हुए 13 नवंबर को नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया गया। उसका मेडिकल करवाने के बाद उसका मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करवाया गया। पूछताछ में लड़की ने बताया कि असलम और उसके दोस्त राहुल ने उसे किराये के मकान पर लेजाकर बंधक बनाया और असलम ने उसके साथ गलत काम किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जिला जेल भेज दिया है।