{"_id":"6750a71dd5db68d9e6063334","slug":"botanical-park-will-be-built-in-front-of-jayanti-devi-temple-jind-news-c-199-1-sroh1006-126658-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जयंती देवी मंदिर के सामने बनेगा बॉटनिकल पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जयंती देवी मंदिर के सामने बनेगा बॉटनिकल पार्क
Thu, 05 Dec 2024 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 05 Dec 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
04जेएनडी13-नागरिक अस्पताल में हुए केयर कम्पैनियन प्रोग्राम में मौजूद चिकित्सक और अन्य स्टाफ। स्
जींद। जयंती देवी मंदिर के सामने जमीन पर बॉटनिकल पार्क बनाया जाएगा। इस पार्क में औषधीय, दुर्लभ, विलुप्त हो चुके पौधे, कैट्स हाउस, ग्रीन हाउस की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा एक ऑडिटोरियम भी बनाया जाएगा, जिसमें किसान बागवानी व कृषि के आधुनिक गुर सीख सकेंगे। योजना को सिरे चढ़ाने के लिए डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने अर्बन लोकल बॉडीज, बागवानी विभाग अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक की। बैठक में बागवानी विभाग के एचओडी अर्जुन सैनी, यूएलबी डायरेक्टर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
डिप्टी स्पीकर ने निर्देश दिए कि बॉटनिकल पार्क को लेकर आगामी तीन माह में डीपीआर तैयार कर ली जाए। इस डीपीआर को नेशनल बॉटनिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (लखनऊ) की तरफ से तैयार की जाए। आगामी बैठक में इस प्रोजेक्ट को हर हाल में अंतिम रूप दिया जाए।
23 एकड़ जमीन में बनेगा बॉटनिकल पार्क
डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने पिछली योजना में दो प्रस्ताव सरकार को भेजे थे। इनमें एक शहरी पार्क और दूसरा बॉटनिकल पार्क का था। अब फैसला लिया कि जींद में बॉटनिकल पार्क बनाया जाना उपयुक्त रहेगा। इसमें सबसे बड़ी बात यह थी कि शहरी पार्क के लिए केवल पांच एकड़ जमीन ही मिल पा रही थी। वहीं बॉटनिकल पार्क के लिए 23 एकड़ जमीन के लिए अधिकारियों को राजी कर लिया गया है। इस समय जयंती देवी मंदिर के सामने खाली जमीन पर नंदीशाला चलाई जा रही है. मंदिर के पास लगती जमीन खाली है। बैठक के बाद सीएम से इस विश्वस्तरीय बॉटनिकल पार्क की फाइल को मंजूर करवाया। लोगों को सैर, बैठने के लिए जगह और किसानों के लिए ऑडिटोरियम की व्यवस्था हो, पार्क में औषधीय पौधे लगाए जाएं, जिससे जींद क्षेत्र में भी बॉटनिकल गतिविधियों को बढ़ावा मिल सके। तीन माह में पार्क की डीपीआर तैयार कर अगली बैठक में पेश की जाए।
विज्ञापन
शहर के लोगों को बॉटनी पार्क की सुविधा उपलब्ध होगी। इस पार्क में लोग सुबह व शाम की सैर, बैठने के लिए जगह, बॉटनिकल गतिविधियों को देख सकेंगे। इसके अलावा किसान इस बॉटनिकल पार्क में बागवानी की आधुनिक तकनीकों की जानकारी हासिल कर सकेंगे। -डॉ. कृष्ण मिड्ढा, डिप्टी स्पीकर, हरियाणा