फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Borrowed rifle hopes to win medal in biathlon

Jind News: उधार की राइफल से बैथलॉन में पदक जीतने की आस

Sun, 26 Feb 2023 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 26 Feb 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Borrowed rifle hopes to win medal in biathlon
जींद। गुलमर्ग में कल से शुरू हो रही नेशनल विंंटर बैथलॉन शूटिंग में सुदकैण खुर्द गांव निवासी विकास राणा आर्मी से उधार ली गई राइफल के दम पर पदक जीतकर लाना चाहती है। वह अब क्रॉस कंट्री में पांच और दस किलोमीटर की प्रतियोगिता में भाग लेंगी। खिलाड़ी विकास राणा इसके लिए खुद के दम पर अभ्यास कर रही है।
विज्ञापन

विकास राणा ने बताया कि वह किसान परिवार से संबंध रखती है। उसके पास राइफल नहीं है। राइफल के लिए वह सरकार व प्रशासन से भी मांग कर चुकी है, लेकिन कहीं से भी उनका सहयोग नहीं हुआ। जब सरकार ने सहयोग नहीं किया तो उन्होंने इसके लिए आर्मी से उधार की राइफल का सहयोग मांगा। आर्मी के अधिकारियों ने विकास राणा की उपलब्धियों को देखते हुए इस प्रतियोगिता में उधार के के लिए राइफल देने का निर्णय लिया, ताकि वह प्रतियोगिता में अपनी उपलब्धि दिखा सके। उनको अभ्यास के लिए भी बाहर जाकर कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। इस प्रतियोगिता में देश भर से 12 टीम भाग लेंगी। प्रदेश से वह एक मात्र महिला खिलाड़ी है। इससे पहले कभी प्रदेश में इस प्रतियोगिता में कोई पदक नहीं आया, लेकिन उन्होंने बीते वर्ष सिल्वर पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया था। इसके बावजूद सरकार ने उनको कोई सहयोग इस खेल में आगे बढऩे के लिए नहीं दिया। वह अब हरियाणा बैथलॉन एसोसिएशन की तरफ से इसमें भाग ले रही है।
विज्ञापन

खूब उपलब्धियां बटोर चुके हैं
विकास 2022 में जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में हुए राष्ट्रीय खेलों में दो कांस्य पदक जीते थे। 2020 में खेलो इंडिया खेलों में पांच व 10 किलोमीटर में दो स्वर्ण पदक उन्हें मिले थे। राष्ट्रीय खेल 2018 1.6 किलोमीटर स्प्रिंट में रजत पदक जीता था। जापान में विंटर एशियन गेम्स. 2017 में देश का प्रतिनिधित्व किया। इसके अलावा गुलमर्ग में 2016 में हुए राष्ट्रीय खेलों में चौथा स्थान प्राप्त किया था।उत्तराखंड के ओली में 2015 में हुए राष्ट्रीय खेलों में चौथा स्थान मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed