फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Books Are the Cornerstone of Personality Development: Satyawan

पुस्तकें व्यक्तित्व निर्माण की आधारशिला : सत्यवान

Tue, 12 May 2026 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Books Are the Cornerstone of Personality Development: Satyawan
11जेएनडी22: कॉलेज में आयोजित पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे छात्र व ​शिक्षक। स्रोत: कॉलेज - फोटो : मिहींपुरवा में ​स्थित भरतपुर गांव।
जींद। विद्यार्थियों में पठन-पाठन की रुचि बढ़ाने और ज्ञान संस्कृति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संत शिरोमणि श्री सैन भगत राजकीय महाविद्यालय में पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ प्राचार्य सत्यवान मालिक की अध्यक्षता में हुआ।
विज्ञापन

प्रदर्शनी 18 मई तक महाविद्यालय के गर्ल्स कॉमन रूम में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक आयोजित की जाएगी।
प्राचार्य सत्यवान मालिक ने कहा कि पुस्तकें केवल ज्ञान का माध्यम नहीं बल्कि व्यक्तित्व निर्माण की आधारशिला भी हैं। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में साहित्य, इतिहास, सामाजिक विषयों, उपन्यास, जीवनी और प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित उपयोगी पुस्तकों का बड़ा संग्रह रखा गया है। विद्यार्थियों और पुस्तक प्रेमियों की सुविधा के लिए पुस्तकों को आकर्षक रियायती दरों पर भी उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की समन्वयक ऋतु रानी ने कहा कि पुस्तकें व्यक्ति के बौद्धिक, नैतिक और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस प्रकार की प्रदर्शनी विद्यार्थियों में अध्ययन की आदत विकसित करने और ज्ञान के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक सिद्ध होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनी के पहले दिन विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इस पहल की सराहना की। महाविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और पुस्तक प्रेमियों से प्रदर्शनी में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर लाभ उठाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed