{"_id":"671fe423c0b5e4e02a076394","slug":"bomb-disposal-squad-checked-the-security-of-the-station-jind-news-c-199-1-sroh1006-124959-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बम निरोधक दस्ते ने जांची स्टेशन की सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बम निरोधक दस्ते ने जांची स्टेशन की सुरक्षा
Tue, 29 Oct 2024 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 29 Oct 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
28जेएनडी03-त्योहारी सीजन को लेकर जंक्शन पर जांच करती डॉग स्कवॉयड की टीम। संवाद
जींद। त्योहारी सीजन को लेकर सोमवार को रेलवे जंक्शन पर रोहतक से आई बन निरोधक टीम ने सुरक्षा व्यवस्था जांची। सब इंस्पेक्टर नरेंद्र के नेतृत्व में पहुंची टीम ने ट्रेनों की जांच का अभियान चलाया। उनके साथ जीआरपी थाना प्रभारी विनोद कुमार और पुलिस बल भी मौजूद रहा।
बम निरोधक दस्ता सुबह रेलवे जंक्शन पर पहुंचा और जम्मूतवी, श्री गंगानगर इंटरसिटी और कुरुक्षेत्र से जींद आने वाली पैसेंजर ट्रेन की जांच की। वहीं प्लेटफार्म पर गाड़ियों का इंतजार कर रहे यात्रियों के सामान की भी जांच की। उन्होंने प्लेटफार्म, टिकट बुकिंग हॉल, बिल्डिंग और पार्किंग स्थल का भी निरीक्षण किया। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि टीम ने त्योहारी सीजन को लेकर जांच करने पहुंची थी। इस अवसर पर सिपाही सुमित कुमार, पवन भी मौजूद रहे।