फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   BJP was anti-farmer earlier, now it has become anti-employee too: MP JP

भाजपा पहले किसान विरोधी थी, अब कर्मचारी विरोधी भी हो गई : सांसद जेपी

Fri, 04 Sep 2026 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
BJP was anti-farmer earlier, now it has become anti-employee too: MP JP
फोटो 04जेएनडी13-विश्राम गृह में जनसमस्याओं को सुनते हुए कांग्रेस सांसद जयप्रकाश। स्रोत कार्यकर्
उचाना। कांग्रेस सांसद जयप्रकाश ने शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में पत्रकार वार्ता कर प्रदेश की भाजपा सरकार पर युवा, किसान, व्यापारी, कर्मचारी और मजदूर विरोधी होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार पहले किसान विरोधी थी लेकिन अब कर्मचारी, युवा, व्यापारी और मजदूर भी बन गई है। सरकार को सफाई व अग्निशमन कर्मचारियों की मांगों को मानकर हड़ताल खत्म करवानी चाहिए।
विज्ञापन

प्रदेश का गृह मंत्रालय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पास है लेकिन प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। सांसद ने मुख्यमंत्री के पंजाब दौरों को लेकर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सांसद कोटे से कई गांवों में पानी के टैंकर उपलब्ध करवाए जाने थे, लेकिन एक साल बीतने के बाद भी टैंकर नहीं दिए गए। उन्होंने दावा किया कि उचाना हलके में अब तक करीब दो करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाए जा चुके हैं।
सांसद ने कहा कि कांग्रेस ब्राह्मणों का सम्मान करती है। विधानसभा में विधायक गीता भुक्कल द्वारा दोहा पढ़े जाने के मामले पर उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक रामकुमार गौतम द्वारा विधानसभा में जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया गया, उसे सभी ने सुना और देखा है।
नेशनल हाईवे का निर्माण कांग्रेस सरकार के समय हुआ था। उचाना में फोरलेन बाईपास बनाया जाना है जिसका मुद्दा वे कई बार दिशा कमेटी की बैठकों में उठा चुके हैं, लेकिन भाजपा सरकार के कार्यकाल में बाईपास का निर्माण नहीं हो रहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा उचाना आए थे।
उस दौरान उनके समक्ष उचाना में सरकारी कॉलेज खोलने और ढाकल हैड से रजबाहा लाने की मांग रखी गई थी। कुछ लोग नहीं चाहते थे कि उचाना में सरकारी कॉलेज बने और ढाकल हैड से रजबाहा आए।

मतदाताओं को अब समझना होगा कि जात-पात की राजनीति कौन करता है। इस दौरान पूर्व मंत्री रामभज, वीरेंद्र प्रधान, कृष्ण मोर, लाभ काब्रच्छा, बलवान काकड़ोद, अशोक सरपंच, सोनू करसिंधु, राजेंद्र तारखा, कर्ण बधाना, राकेश खटकड़, ओमप्रकाश छात्तर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed