फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   BJP sent INLD-JJP stronghold to Narwana

Jind News: भाजपा ने नरवाना में भेजा इनेलो-जजपा का गढ़

Wed, 09 Oct 2024 02:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 09 Oct 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
BJP sent INLD-JJP stronghold to Narwana

विज्ञापन
जींद। शाहाबाद से नरवाना आकर कृष्ण बेदी ने पहली बार कमल खिलाने में कामयाब रहे। नरवाना में भी यह पहली बार हुआ कि यहां कमल खिला है। इससे पहले यह सीट इनेलो के पास रही थी। यहां 2019 में जजपा के टिकट पर रामनिवास सुरजाखेड़ा विधायक बने थे। दुष्कर्म का मामला दर्ज होने के कारण उनको टिकट नहीं मिला। वह इस मामले में निर्दोष पाए गए, लेकिन टिकट हासिल करने में कामयाब नहीं हो पाए। भाजपा पहले ही यहां से कृष्ण बेदी को टिकट देना चाहती थी।

नरवाना विधानसभा सीट पर हरियाणा बनने के बाद पहली बार 1967 में चुनाव हुआ था। इस चुनाव में आरपीआई के शमशेर सिंह सुरजेवाला जीते थे। यहां से शमशेर सिंह सुरजेवाला चार बार विधायक बने। वहीं उनके बेटे रणदीप सिंह सुरजेवाला भी यहां से दो बार कांग्रेस को जिताने में कामयाब रहे। इस सीट पर आखिरी बार 2005 में कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद यह सीट आरक्षित कर दी गई। 2009 व 2014 में इस सीट पर इनेलो के पिरथी सिंह जीते थे। इस समय पिरथी सिंह भाजपा में शामिल हो गए थे। 2019 में यहां से जजपा के टिकट पर रामनिवास सुरजाखेड़ा ने जीत दर्ज की थी। अब कृष्ण बेदी यहां से जीत हासिल करने में कामयाब रहे हैं। कृष्ण बेदी ने नरवाना विधानसभा सीट से कांग्रेस के सतबीर दबलैण को 11499 वोटों से हराया। यहां से कृष्ण बेदी को 59474 वोट मिले तो सतबीर दबलैण को 47975 वोट मिले।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed