फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   bjp government is against farmers and traders : vidyarani

किसान और व्यापारी विरोधी है भाजपा जजपा सरकार: विद्यारानी दनौदा

Mon, 04 Nov 2019 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
bjp government is against farmers and traders : vidyarani
महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष विद्यारानी दनौदा ने रविवार को नरवाना की अनाज मंडी का दौरा किया। उन्होंने किसानों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने भाजपा जजपा की सरकार को किसान विरोधी बताया। उन्होंने धान का कम मूल्य होने को लेकर प्रदेश सरक ार को कोसा और कहा कि कांग्रेस सरकार में 1121 धान 3800 से 4000 रुपये प्रति क्विंटल बिक ती थी। जबकि 1509 के भाव लगभग 3500 रुपये प्रति क्विंटल थी। वह धान 1121 का भाव 2300 से 2500 रुपये प्रति क्विंटल और 1509 धान 2000 हजार रुपये प्रति क्विंटल पर पीट रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसान की आमदनी को दोगुणा करने का दम भरती है। पिछले पांच सालों में एक हजार रुपये वाला डीएपी खाद का बैग 1200 रुपये का हो गया। वहीं यूरिया के दाम जस के तस खड़े हैं और पांच किलोग्राम खाद प्रति बैग कम कर दिया गया है। पेस्टीसाइड पर पांच और 18 प्रतिशत जीएसटी लगाकर किसानों को आत्म हत्या करने के लिए मजबूर कर रही है। सरकार पीआर धान का दाना दाना खरीदने के दावे कर रही है जबकि मंडियों में किसानों की धान सड़ रही है। पीआर धान के खरीददार मंडियों से गायब हो चुकी है। इस अवसर पर प्रधान जयदेव बंसल, देवीराम गर्ग, सज्जन सिंगला, जियालाल गोयल, कृष्ण अलीपुरा, बलवंत हथो, लौन गांव के दिलबाग नैन, विनोद मंगला, सुभाष सिंगला, राजपाल बनवाला, महेंद्र गोयल, जयभगवान शर्मा, अर्जुन गोयल, सतीश चौधरी, प्रवीण दनौदा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed