{"_id":"8a9a8142a440bcb2c8eb7a85df6101e2","slug":"birendra-singh-and-dushyant-pressed-his-claim-victory-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीरेंद्र सिंह और दुष्यंत ने ठोंका जीत का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीरेंद्र सिंह और दुष्यंत ने ठोंका जीत का दावा
Updated Thu, 16 Oct 2014 12:18 AM IST
विज्ञापन
बेशक उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 19 अक्टूबर को होगा, लेकिन नेता अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।
उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार प्रेमलता के पति और दिग्गज नेता बीरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा को रिकॉर्ड मतों से जीत मिलेगी।
प्रदेश में भाजपा पूर्ण बहुमत से सत्ता में आएगी। भाजपा उम्मीदवार प्रेमलता ने जीत का दाव करते हुए कहा कि इस चुनाव में लोगों ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया है। बांगर के लोगों ने बीते विधानसभा चुनाव में मिली हार का बदला लेने के साथ-साथ राज में हिस्सेदारी के लिए मतदान करने का काम किया। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। इसमें हलके की भागीदारी होगी।
वहीं इनेलो उम्मीदवार दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश एवं हलके में शानदार माहौल है। पूरा प्रदेश एक जुट होकर इनेलो के साथ जुड़ रहा है। अगली सरकार ओमप्रकाश चौटाला के नेतृत्व में इनेलो की बनने जा रही है। अब तक भाजपा गुंडागर्दी के आरोप इनेलो पर लगाती थी।
आज सिरसा, उचाना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुंडागर्दी दिखाते हुए हमारे कार्यकर्ताओं को घायल किया है। इससे साफ है कि भाजपा को अपनी हार नजर आ गई है। इससे उसके कार्यकर्ता बौखला गए हैं।