फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Bike riding farmer dies due to tractor collision

Jind News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत

Fri, 15 Nov 2024 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 15 Nov 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Bike riding farmer dies due to tractor collision
15जेएनडी18: मृतक किसान मालक सिंह का फोटो।
सफीदों। धर्मगढ़ बोहली गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने बाइक सवार किसान को टक्कर मार दी। इससे किसान की मौत हो गई। किसान की पहचान मलिकपुर गांव निवासी मालक सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने किसान के बेटे की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मलिकपुर गांव निवासी जीवन सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 नवंबर की शाम 6 बजे उनके पास चाचा मेजर सिंह का फोन आया कि उनके पिता मालक सिंह का धर्मगढ़-मलिकपुर रोड पर नहर पुल के पास एक्सीडेंट हो गया है। सूचना पाकर वह मौके पर पहुंचा तो देखा कि वह सड़क की साइड में बाइक सहित पड़े थे। वह उन्हें लेकर सफीदों के नागरिक अस्पताल गया, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सफीदों थाना पुलिस ने जीवन सिंह की शिकायत पर अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि मालक सिंह के ऊपर पूरे परिवार का दारोमदार था। गांव के किसानों ने सरकार व प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है।

15जेएनडी18: मृतक किसान मालक सिंह का फोटो।

15जेएनडी18: मृतक किसान मालक सिंह का फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed