फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   bike rider killed, partner injured in pickup collision

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

Mon, 06 Jan 2020 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
bike rider killed, partner injured in pickup collision
मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे कालवा निवासी जोगेंद्र (32) ही भिवानी रोड धर्मकांटे के नजदीक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उसके साथ मोटरसाइकिल पर सवार कालवा का ही रहने वाला संजय घायल हो गया। दोनों युवक मजदूरी करते थे और किसी काम से हिसार जिले के खांडा गांव गए हुए थे। जब व लौट रहे थे तो एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने उनकी मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दोनों घायल हो गए। घायलों को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने जोगेंद्र को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में घायल संजय ने बताया कि दोनों मजदूरी करते थे। वह किसी काम से हिसार के खांडा गांव गए थे। वहां से लौटते समय भिवानी रोड जींद बाईपास के नजदीक धर्मकांटे के पास एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी के ड्राइवर ने मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दोनों बुरी तरह घायल हो गए। दोनों ने राहगीरों ने शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर चिकित्सकों ने उसके साथी जोगेंद्र को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घायल संजय के बयान पर अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाकर हादसे को अंजाम देने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। इसके बाद पुलिस ने जोगेेंद्र के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed