फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Bike rider dies in road accident

Jind News: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत

Sun, 11 Aug 2024 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 11 Aug 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in road accident
सफीदों। नहर पुल के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। सफीदों थाना पुलिस ने घायल की शिकायत पर ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 10 निवासी दीपक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 7 जुलाई देर शाम को वह अपने दोस्त सागर के साथ जींद रोड से खाने का सामान लेकर बाइक पर घर लौट रहा था। जब दोनों नहर पुल के पास पहुंचे तो सामने से एक चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाता हुआ आया और उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने सागर को मृत घोषित कर दिया, जबकि दीपक की हालात गंभीर देखकर पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। सफीदों पुलिस ने दीपक की शिकायत पर ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed