{"_id":"6839f8e33efb01cd54073efe","slug":"bike-falls-from-flyover-after-being-hit-by-a-car-driver-dies-jind-news-c-199-1-sroh1006-135534-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: कार की टक्कर से फ्लाईओवर से गिरी बाइक, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: कार की टक्कर से फ्लाईओवर से गिरी बाइक, चालक की मौत
Fri, 30 May 2025 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 30 May 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
30जेएनडी22-रोहतक-भिवानी रोड फ्लाईओवर पर खड़ी क्षतिग्रस्त कार। संवाद
जींद। वीरवार रात भिवानी-रोहतक रोड को जोड़ने वाले फ्लाईओवर पर कार से टकराकर बाइक नीचे गिर गई। हादसे में बाइक चालक भूपेंद्र नगर निवासी 24 वर्षीय विकास की मौत हो गई। पुलिस ने नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया और अज्ञात कार अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मृतक विकास की मां शारदा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका बेटा जैजैवंती से घर की तरफ आ रहा था। जब रोहतक से भिवानी रोड नाका की तरफ फ्लाईओवर पर पहुंचा तो सामने से एक कार तेज रफ्तार से आई और उसने बाइक को टक्कर मार दी। इससे विकास बाइक समेत करीब 30 फीट ऊंचे फ्लाईओवर से नीचे जा गिरा।
सूचना पाकर परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। परिजनों ने उसे तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अज्ञात व्यक्ति कार को वहीं छोडक़र फरार हो गया। मृतक चार बहनों का इकलौता भाई था और सैटरिंग का काम करता था। परिवार में कमाने वाला वही था। परिजनों ने बताया कि यह हादसा रात करीब 11 बजे हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि कार में सवार तीन-चार लोग थे और शराब के नशे में थे। कार में खाने-पीने की वस्तुएं भी मिली हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। कार के अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-- जसबीर सिंह, जांच अधिकारी