{"_id":"65ce792ab52711bf370b4557","slug":"bike-collides-with-divider-two-friends-die-jind-news-c-199-1-sroh1009-113061-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: डिवाइडर से टकराई बाइक, दो दोस्तों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: डिवाइडर से टकराई बाइक, दो दोस्तों की मौत
Fri, 16 Feb 2024 02:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 16 Feb 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
15जेएनडी07: नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने आए परिजन। संवाद।
जींद। बाइक के सामने सांड़ आने से संतुलन बिगड़ गया। इससे बाइक डिवाइडर से टकरा गई। भिवानी रोड पर हुए हादसे में ढाणी रामगढ़ गांव निवासी दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों शवों का नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
ढाणी निवासी राममेहर ने बताया कि उनके बेटे रोहित का पेट दर्द कर रहा था। उसको उसके दोस्त सोनू व बजिंद्र बुधवार रात को अस्पताल लेकर जा रहे थे। जब वह भिवानी रोड पर पहुंचे तो अंधेरा होने की वजह से सड़क पर आया सांड़ उनको दिखाई नहीं दिया। सांड़ से बचने के चक्कर में बाइक का संतुलन बिगड़ गया। बाइक डिवाइडर से टकरा गई। राहगीरों ने घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने रोहित और सोनू को मृत घोषित कर दिया, जबकि बजिंद्र का उपचार चल रहा है। शहर थाना पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उनको सौंप दिया है।