{"_id":"c29427cd6ac37da9210ccef5c75ea8bd","slug":"bibipur-village-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात समंदर पार गूंजा बीबीपुर का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात समंदर पार गूंजा बीबीपुर का नाम
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
Updated Tue, 29 Sep 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सेल्फी विद डॉटर अभियान की सराहना से सात समंदर पार बीबीपुर गांव का नाम गूंजा है। देश के करीब दो लाख ग्राम पंचायतों में से प्रदेश के छोटे से गांव बीबीपुर के नाम का जिक्र होने से गांव में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत द्वारा कन्या भ्रूण हत्या व महिला सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई मुहिम अब देश व प्रदेश की मुहिम बन चुकी है। ग्रामीण इससे गदगद हैं। हालांकि, कुछ ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत ने मुहिम तो शुरू की है, लेकिन उन पर जमीनी स्तर पर वे प्रयास नहीं हुए, जो मुहिम शुरू करते समय दावे किए गए थे। बता दें कि गांव बीबीपुर में अगस्त 2015 तक लिंगानुपात की स्थिति 1091 है।
विज्ञापन
गांव में वाई-फाई की भी होगी सुविधा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करने की दिशा में बीबीपुर गांव ने कदम बढ़ाया है। महिलाओं को कंप्यूटर शिक्षा दी जाएगी। निवर्तमान सरपंच सुनील जागलान द्वारा कंप्यूटर शिक्षा के लिए गांव में कंप्यूटर सेंटर स्थापित करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
देश में सबसे पहली डिजिटल पंचायत का गौरव प्राप्त करने वाले बीबीपुर गांव में वाई-फाई की सुविधा भी जल्द ही शुरू होगी। इसके लिए डिजिटल इंपारमेंट फांउडेशन व प्रयोग फाउंडेशन द्वारा वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
एक गांव से शुरू होकर बदलेगा पूरा देश
प्रधानमंत्री के संबोधन में दूसरी बार गांव का जिक्र किया जाना बीबीपुर में चर्चा का विषय बना हुआ है। बैठक में हुक्का पी रहे ग्रामीण किताब सिंह, होशियारा, सत्यवान, नरेश व अन्य ग्रामीणों में इस बात की चर्चा चल रही थी। होशियार सिंह ने कहा कि देश के बाद अब विदेशों में भी गांव का नाम गूंज रहा है। ग्रामीण सत्यवान ने कहा कि मुहिम तो शुरू कर दी गई हैं, लेकिन इन पर जमीनी स्तर पर काम होना चाहिए, तभी बदलाव आएगा।
क्या कहते हैं ग्रामीण
अब देश में आएगा बदलाव
गांव का नाम अब देश के बाद विदेशों में गूंजने लगा है। बीबीपुर गांव से शुरू हुआ बदलाव का दौर एक दिन पूरे देश में लहर बन जाएगा। इससे लिंगानुपात सुधरेगा और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।
साबुद्दीन, बुजुर्ग
बेटियों के प्रति बदलेगी समाज की सोच
सरपंच व ग्राम पंचायत प्रशंसा की हकदार है, जिनके प्रयास से गांव का नाम देश व विदेशों में रोशन हुआ है। बेटियों के प्रति समाज की सोच बदलेगी और महिलाओं को भी उनका हक मिलेगा।
किताब सिंह, मिस्त्री
मुहिम का किया जाएगा अनुसरण
आज बीबीपुर गांव देशभर में सुर्खियों में छाया हुआ है, यह सब ग्राम पंचायत व सरपंच की सोच का ही परिणाम है। जो मुहिम बीबीपुर गांव में शुरू हुई, उनका अनुसरण हरियाणा के साथ-साथ दूसरे राज्य भी करेंगे।
ईश्वर
मुहिम शुरू करने से ही नहीं बदलेगा सब कुछ
ग्राम पंचायत ने दूरदर्शी सोच के साथ मुहिम तो अच्छी शुरू की है। केवल मुहिम शुरू करने से ही तो बदलाव नहीं होगा। इसके लिए जमीनी स्तर पर प्रयास करने होंगे।
प्रवीण
जिले का लिंगानुपात जहां 873 हैं। वहीं बीबीपुर गांव में वर्ष 2015 का लिंगानुपात 1043 है। बीबीपुर गांव के साथ-साथ कुछ अन्य गांव भी हैं, जहां बेटों से ज्यादा बेटियों ने जन्म लिया है। ये सभी गांव में प्रदेश के साथ-साथ दूसरे प्रदेशों को भी आइना दिखाने का काम कर रहे हैं, जहां लिंगानुपात खराब है।
देश के प्रधानमंत्री के मुख से प्रशंसा सुनना अपने आप में गर्व की बात है। सात समंदर पार एक बार फिर प्रधानमंत्री ने मुहिम की प्रशंसा की है। इससे पूरे देश में बेटियों व महिलाओं के प्रति समाज की सोच में बदलाव आएगा। अब प्रधानमंत्री से मिलने की इच्छा है। -सुनील जागलान
जिले के गांव के सरपंच के प्रयासों की देश के प्रधानमंत्री प्रशंसा कर रहे हैं। यह पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। प्रधानमंत्री ने दो बार जिले के गांव के का नाम लिया है, यह बड़ी बात है।
अजीत बालाजी जोशी, डीसी, जींद।