फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Bhanwala Khap will emphasize on children's education: Pawanjit

बच्चों की शिक्षा पर जोर देगी भनवाला खाप : पवनजीत

Mon, 27 Feb 2023 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 27 Feb 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Bhanwala Khap will emphasize on children's education: Pawanjit
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। अखिल भारतीय आदर्श जाट महासभा का महासम्मेलन रविवार को पिल्लूखेड़ा में हुआ। इसकी अध्यक्षता प्रधान सतपाल सिंगवाल ने की। संचालन गंगा राज करोड़ा ने किया। इसमें 28 गांवों से भनवाला गोत्र के लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान शिक्षा पर जोर देने का निर्णय लिया गया। साथ ही शादी का सादा समारोह करने का आह्वान करने का आह्वान किया।
राष्ट्रीय प्रधान एवं सर्वखाप नेता पवनजीत बनवाला ने कहा कि आज के युग में शिक्षा के बगैर सफलता की कल्पना भी नहीं की जा सकती। इसलिए भनवाला खाप शिक्षा पर जोर देकर समाज को आगे बढ़ाने का काम करेगी। कहा कि भनवाला खाप का हमेशा समाज में विशेष योगदान रहा है। खाप का इतिहास स्वर्णिम रहा है। भनवाला खाप पूरे विश्व में अपना एक विशेष स्थान रखती है। उन्होंने भनवाला खाप के इतिहास के बारे में बताया और समाज की ज्वलंत समस्याओं पर खुलकर अपने विचार रखते हुए समाज में फैली सभी कुरीतियों को दूर करने का आह्वान किया। भनवाला खाप के प्रवक्ता किताब सिंह भनवाला ने शादी विवाह पर होने वाले खर्च पर अंकुश लगाकर सादे समारोह से शादी करने और अन्य कुरीतियों पर रोक लगाने पर जोर डाला। महासम्मेलन में वक्ताओं ने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने व किसानों की समस्याओं पर भी चिंतन किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर कुंडू खाप के राममेहर कुंडू, कालवा बारह के प्रधान दिलबाग कुंडू, पिल्लूखेडा के सरपंच अनिल कुंडू, पूर्णसिंह सरपंच डिडवानी, गंगा राज करोड़ा, धर्मवीर सिवाहा, पूर्व सरपंच वेदपाल, डाॅ. रामकुमार, सतबीर भनवाला, सतपाल कांसडी, सरपंच संदीप आर्य, रणधीर चेयरमैन, राजबीर पिल्लूखेड़ा, एडवोकेट वीरेंद्र कांसडी, दयानंद नंबरदार, सूरत सिंह नंबरदार, कर्मवीर, देवा बैरागी, सूरजभान, कर्णसिंह पटवारी, रुपेश भनवाला, जिला पार्षद वीरेंद्र सिंगवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed