{"_id":"699215e83062dadd96008a84","slug":"bhandara-and-blood-donation-camp-organised-in-the-temple-on-mahashivratri-jind-news-c-199-1-sroh1009-148589-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: महाशिवरात्रि पर मंदिर में लगा भंडारा और रक्तदान शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: महाशिवरात्रि पर मंदिर में लगा भंडारा और रक्तदान शिविर
Mon, 16 Feb 2026 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 16 Feb 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
16जेएनडी27: भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्वालु। संवाद
जींद। अपोलो रोड स्थित शीतल कॉलोनी में श्री सेवागिरी महाराज सेवा धाम मंदिर में महाशिवरात्रि पर सेवा समिति द्वारा सत्संग और भंडारे के साथ रक्तदान शिविर लगाया गया। भगवान शिव की आराधना के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर में उमड़ी। भक्तों ने विधि-विधान से शिवलिंग का जलाभिषेक कर जल, दूध, दही, घी, शहद और बेलपत्र अर्पित किए और परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। मंदिर के बाबा चमकाई नाथ ने बताया कि महाशिवरात्रि केवल एक धार्मिक पर्व नहीं बल्कि आत्मसंयम, साधना और सामाजिक एकता का संदेश देने वाला उत्सव है।
कमेटी और श्रद्धालुओं के सहयोग से कार्यक्रम शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि हर शिवरात्रि पर सत्संग के साथ भंडारे का आयोजन करते है, लेकिन अबकी बार समिति ने रक्तदान कैंप का भी आयोजन किया।