फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Bhagwat Katha shows the path of knowledge: Arvind

ज्ञान का मार्ग दिखाती है भागवत कथा : अरविंद

Wed, 13 Aug 2025 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 13 Aug 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Bhagwat Katha shows the path of knowledge: Arvind
12जेएनडी28-भक्तिमय गीतों पर झूमते हुए श्रद्धालु। संवाद
उचाना। शहर के कन्या स्कूल के पास स्थित कान्हा सेवा सदन में तीसरे दिन भी श्रीमद्भागवत कथा हुई। इस दौरान कथा वाचक अरविंद शास्त्री ने कृष्ण की बाल लीला, माखन चोरी के प्रसंग कथा में वर्णन किया। कथावाचक शास्त्री ने कलयुग की महिमा का वर्णन करते हुए बताया कि इस युग में हरि नाम का स्मरण ही जीवन के कल्याण के लिए पर्याप्त है। भागवत कथा विचार, वैराग्य और ज्ञान का मार्ग दिखाती है। सतयुग, त्रेता और द्वापर की तुलना में कलयुग में कठिन तपस्या की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन

भगवान कृष्ण की बाल लीला जन जन के हृदय में भक्ति और प्रेम का संचार करती है। श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन चित्रकूट धाम भागवत सेवा समिति उचाना द्वारा करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

अरविंद शास्त्री ने श्री कृष्ण भगवान के माखन चोरी की कथा सुनाई। कथा सुनकर प्रभु भक्त भाव विभोर हो गए। श्री कृष्ण की माखन चोरी की लीला का वर्णन करते हुए कहा कि जब श्री कृष्ण भगवान पहली बार से बाहर निकले तो मित्र मंडली बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी मित्र मिलकर रोजाना माखन चोरी करने जाते थे। सब बैठकर पहले योजना बनाते की किस गोपी के घर का माखन की चोरी करनी है। श्री कृष्ण माखन लेकर बाहर आ जाते और सभी मित्रों के साथ बांटकर खाते थे।
ब्रज की गली गली में शोर आयो आयो माखन चोर भजन पर श्रद्धालु झूमने लगे। माखर चोरी की लीला का बखान करते हुए उन्होंने भगवान कृष्ण के बाल रूप का सुंंदर प्रकार से वर्णन किया।

उन्होंने बताया कि भगवान कृष्ण बचपन में नटखट थे। इस अवसर पर रोशन लाल घोघड़ियां, विनोद बंसल, सुनील बुडायन, सज्जन घोघड़ियां, कैलाश बंसल, सुशील मित्तल, बाबूराम मखंड, हरिकेश छात्तर, निरंजन गर्ग, सत्यनारायण मखंड, कर्मबीर कापड़ो, सतपाल गर्ग, सतीशो देवी, सोनिया बंसल, उमा गर्ग, सोनिया गोयल, कविता ढूल, कविता वर्मा और रेखा श्योकंद मौजूद रही।

12जेएनडी28-भक्तिमय गीतों पर झूमते हुए श्रद्धालु। संवाद

12जेएनडी28-भक्तिमय गीतों पर झूमते हुए श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed