फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Behind the new vegetable market, the parts of the calves and cows were chopped and tied in sacks and thrown away

Jind News: नई सब्जी मंडी के पीछे कटड़े व गोवंश के अंगों को काटकर कट्टों में बांधकर फेंका

Mon, 10 Mar 2025 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 10 Mar 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Behind the new vegetable market, the parts of the calves and cows were chopped and tied in sacks and thrown away
09जेएनडी10: पशुओं के शवों को कट्टों में डालकर फेंकने के विरोध में नारेबाजी करते गो सेवादल के सद
जींद। नई सब्जी मंडी के पीछे कटड़े व गोवंश के अंगों को काटकर कट्टाें में बंद कर फेंके जा रहे हैं। यहां पर लगभग 20 से ज्यादा कटड़े व गोवंश के अंग कटी हालात में खुले व कट्टों में बंद मिले हैं। इसके कारण यहां पर बदबू फैल रही है। इस सड़क से राहगीरों का गुजरना व पास लगती कॉलोनी में लोगों का रहना भी मुश्किल बना हुआ है।
विज्ञापन

इसकी सूचना मिलने पर गोसेवा दल के प्रधान भूपेंद्र शर्मा गोसेवकों के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वहां पर लगभग एक घंटे नारेबाजी की और प्रशासन से मांग की है कि जिन भी लोगों ने यहां पर गोवंश व कटड़ों को फेंका है। उनकी पहचान कर कार्रवाई की जाए। इसके बाद पुलिस को भी सूचना दी तो डायल 112 की गाड़ी मौके पर पहुंची। गोसेवा दल के प्रधान ने आरोप लगाए कि यहां पर दर्जनों की संख्या में डेयरी चल रही हैं। पशुओं के मरने के बाद मिट्टी दी जाती है, जिसके कारण बदबू का आलम रहता है। यहां डेयरी संचालकों की ओर से प्रतिनिधि को वहां पर पुलिस की मौजूदगी में बुलाया और जेसीबी मंगवाकर सड़ रहे पशुओं के शव को मिट्टी में दबवाया। इसके लिए गोसेवा दल के सदस्यों के साथ दो दिन में बैठक करने को कहा। उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में इस तरह से पशुओं के शव को नहीं फेंका जाएगा। अगर इसके बाद भी कोई ऐसा करता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। इसके बाद गो सेवादल के सदस्यों ने नारेबाजी बंद की।
विज्ञापन


अगर भविष्य में इस तरह से गोवंश व पशुओं के शव कट्टों में डालकर फेंके गए तो वह आंदोलन कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करेंगे। फिलहाल जिन लोगाें ने कट्टों में डालकर पशुओं के शवों को फेंका है। उनकी पहचान कर उन पर कार्रवाई करवाई जाए। इसके लिए डेयरी संचालकों के प्रधान ने दो दिन में बैठक करने के लिए आश्वस्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--भूपेंद्र शर्मा प्रधान गो सेवादल

09जेएनडी10: पशुओं के शवों को कट्टों में डालकर फेंकने के विरोध में नारेबाजी करते गो सेवादल के सद

09जेएनडी10: पशुओं के शवों को कट्टों में डालकर फेंकने के विरोध में नारेबाजी करते गो सेवादल के सद

09जेएनडी10: पशुओं के शवों को कट्टों में डालकर फेंकने के विरोध में नारेबाजी करते गो सेवादल के सद

09जेएनडी10: पशुओं के शवों को कट्टों में डालकर फेंकने के विरोध में नारेबाजी करते गो सेवादल के सद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed