{"_id":"5d7001f98ebc3e93d0283985","slug":"bbc-industry-that-stopped-taking-monry-closed-cm-jind-news-rtk5159783167","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसे लेकर चलने वाली बीबीसी इंडस्ट्री को किया बंद ः मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसे लेकर चलने वाली बीबीसी इंडस्ट्री को किया बंद ः मुख्यमंत्री
विज्ञापन
पैसे के नाम पर चल रही बीबीसी इंडस्ट्री (बदली, भर्ती और सीएलयू) को उन्होंने बंद कर दिया है। आप लोग एक बार दोबारा से मेरा लाइसेंस रिन्यू कर दीजिए, जो कार्य बचे हैं उन्हें भी पूरा कर दूंगा। उक्त विचार अपनी जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कही। बुधवार को यह यात्रा उचाना हलके में तीन घंटे की देरी के साथ मखंड से जींद जिले में प्रवेश की। यात्रा के देनी से पहुंचने के बाद भी लोग रास्तों पर डटे रहे। यात्रा के दौरान सीएम एक घंटे से अधिक समय तक उचाना क्षेत्र में रहे। यहां पर विधायक प्रेमलता ने उनका स्वागत किया। बुडायन, भौंगरा, उचाना मंडी में शिलान्यास, जनसभा को संबोधित करने के बाद बड़ौदा होते हुए सीएम की जन आशीर्वाद यात्रा खटकड़ गांव पहुंची। इसके बाद जींद विधानसभा क्षेत्र में गांवों में प्रवेश कर गई।
जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान ‘मनो अगेन, इस बार 75 पार’ के नारों के बीच मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया गया। सीएम के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, सांसद बृजेंद्र सिंह सहित कई नेता मौजूद रहे। उचाना की पुरानी मंडी में सीएम ने 14 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। हलके को यात्रा के पहले दिन 44.26 करोड़ रुपये की मनोहर सौगात मिली।
जींद में जनसभा, रेस्ट हाउस का उद्घाटन
मुख्यमंत्री की यात्रा जींद विधानसभा क्षेत्र में पहुंची और कई जगह उनका स्वागत किया गया। शहर में शिव चौक पर मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद देर रात नवनिर्मित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस का उद्घाटन किया और यहीं रात्रि विश्राम करेंगे। वीरवार सुबह नौ बजे कई परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया जाएगा। इसके बाद फिर से मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा शुरू होगी।