फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Barsi Lifts the Trophy in the Football Tournament Final

Jind News: फुटबॉल स्पर्धा के फाइनल मैच में बरसी का ट्रॉफी पर कब्जा

Sun, 29 Mar 2026 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Barsi Lifts the Trophy in the Football Tournament Final
29जेएनडी28: खेल के मैदान में दमखम दिखाते हुए खिलाड़ी। संवाद।
नरवाना। गांव डूमरखा स्थित राजकीय स्कूल में चल रही दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता के आखिरी दिन रविवार को खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। फाइनल मुकाबला डूमरखा की ए टीम व बरसी के बीच खेला गया जिसमें 5-0 से बरसी ने ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन

वही डूमरखा की ए टीम दूसरे स्थान पर रही और डूमरखा बी टीम और उचाना की टीम तीसरे स्थान पर रही। पहला मुकाबला एसडी पब्लिक स्कूल नरवाना और उचाना की टीम के बीच खेला गया जिसमें 0-1 से उचाना ने जीत हासिल की। दूसरा मुकाबला नरवाना व बरसी के बीच खेला गया जिसमें बरसी ने 4-0 से जीत हासिल की। तीसरा मुकाबला उचाना व बरसी के बीच खेला गया जिसमें बरसी ने 3-0 से जीत हासिल की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा नेता मोहनलाल गर्ग (नरवाना) और गांव के सरपंच राहुल उर्फ गोल्डी ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। मोहनलाल गर्ग ने कहा कि शिक्षा के साथ खेल का भी जीवन में एक विशेष महत्व है क्योंकि कोई व्यक्ति मानसिक के साथ साथ साथ शारीरिक तौर पर भी मजबूत होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को ज्यादा से ज्यादा खेलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। वहीं आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करना है। क्लब की ओर से खिलाड़ियों के ठहरने और भोजन की उचित व्यवस्था की गई है जिससे बाहर से आने वाली टीमों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
प्रतियोगिता के समापन पर विजेता टीम को 15 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। गांव के खेल प्रेमियों और ग्रामीणों का सहयोग प्रतियोगिता को सफल बनाने में अहम भूमिका निभा रहा है।

इस दौरान मोहित गोस्वामी, विनय शर्मा, गोलू अंकित, सुखबीर, रितिक कौशिक, राजेश सिंहमा, हर्ष श्योकंद, डाॅ. सुनील, शिव कुमार श्योकंद, दिलबाग सिंह, राम सिंह फौजी, सीए दिनेश गुप्ता, विक्रम श्योकंद आदि मौजूद रहे।

29जेएनडी28: खेल के मैदान में दमखम दिखाते हुए खिलाड़ी। संवाद।

29जेएनडी28: खेल के मैदान में दमखम दिखाते हुए खिलाड़ी। संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed