{"_id":"68e80404b1fd4163d50e4004","slug":"barmer-jammu-tawi-special-train-will-also-have-stoppages-at-jind-and-narwnewsana-jind-news-c-199-1-sroh1006-142211-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बाड़मेर-जम्मू तवी स्पेशल ट्रेन का जींद और नरवाना में भी होगी ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बाड़मेर-जम्मू तवी स्पेशल ट्रेन का जींद और नरवाना में भी होगी ठहराव
Fri, 10 Oct 2025 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 10 Oct 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
09जेएनडी05-रेलवे जंक्शन पर पहुंची बाड़मेर-जम्मू स्पेशल गाड़ी। स्रोत कर्मचारी
- फोटो : जेल का निरीक्षण
जींद। त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे ने बाड़मेर से जम्मू तवी के लिए एक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। जींद में इस ट्रेन का ठहराव सुबह 4:15 पर होगा जो पहले दिन ही 32 मिनट देरी से स्टेशन पर पहुंची।
यह रेलगाड़ी सप्ताह में एक दिन चलेगी। इस गाड़ी का जींद और नरवाना के लोगों को फायदा मिलेगा, क्योंकि इस गाड़ी को दोनों स्टेशनों पर ठहराव होगा। यह गाड़ी बाड़मेर से दोपहर 12:30 बजे चलेगी। इसके बाद बायतू स्टेशन पर 13:12 बजे पहुंचेगी। वहां से बलोतरा जंक्शन पर 14:00 बजे पहुंचेगी।
इसके बाद समधारी, फिडुंदारा, लूनी, गोतन, मेड़ता रोड, डीगाना, मेकराना, कुचामन सिटी, नावा सिटी, फुलेरा, रिनवल, रिंगस जंक्शन, श्रीमाधोपुर, कनवत, नीम का थाना, डाबला, नारनौल, अटेली, रेवाड़ी, अस्थल बोहर, रोहतक जंक्शन से होते हुए 04:10 पर जींद पहुंचेगी।
विज्ञापन
इसके बाद 04:40 पर नरवाना जंक्शन पहुंचेगी। वहीं जाखल, संगरूर, धूरी, लुधियाना, जालंधर, टांडा उर्मर, पठानकोट कैंट, हीरा नगर, सांबा, विजयपुर जम्मू से होते हुए 15:30 पर जम्मूतवी पहुंचेगी।
यात्रियों को मिली सुविधा
जम्मू जाने के लिए दिल्ली-बठिंडा रेलमार्ग पर एक ही ट्रेन चल रही है। यह गाड़ी जम्मूत से सुबह 10:45 बजे जींद पहुंचती है। यह गाड़ी अलग-अलग दिनों में अलग-अलग नंबरों से आती है। वहीं दिल्ली की तरफ से यह गाड़ी रात को 11:15 बजे जींद जंक्शन पहुंचती है। हालांकि इस गाड़ी में जींद से सीट नहीं मिल पाती क्योंकि यह गाड़ी पीछे से ही फुल होकर आती है। अब स्पेशल गाड़ी चलने से माता वैष्णो देवी के दर्शन के इच्छुक श्रद्धालु आसानी से जम्मू जा सकेंगे।
वर्जन
बाड़मेर से जम्मू के लिए स्पेशल तौर पर चलाया गया है। यह गाड़ी सुबह 4:47 बजे जींद जंक्शन पहुंच गई थी। इस गाड़ी का माता वैष्णो देवी के दर्शन करने व जम्मू की तरफ जाने वाले श्रद्धालुओं को भी फायदा मिलेगा। -जयप्रकाश, यातायात निरीक्षक, रेलवे जंक्शन जींद