फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Balanced use of technology is the basis of sustainable development: Dr. Rampal Saini

तकनीक का संतुलित उपयोग ही सतत विकास का आधार : डॉ. रामपाल सैनी

Sat, 07 Feb 2026 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 07 Feb 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Balanced use of technology is the basis of sustainable development: Dr. Rampal Saini
06जेएनडी26:कार्यक्रम के दौरान मुख्यातिथि को सम्मानित करते हुए। संवाद।
नरवाना। केएम राजकीय महाविद्यालय में विज्ञान विभाग एवं हरियाणा उच्चत्तर शिक्षा निदेशालय पंचकूला के संयुक्त तत्वावधान में साइंस एंड टेक्नोलॉजी फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट विषय पर हाइब्रिड मोड में राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद के कुलपति डॉ. रामपाल सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

डॉ. रामपाल सैनी ने कहा कि विज्ञान और तकनीक का संतुलित उपयोग ही सतत विकास का आधार है। विज्ञान समस्या को समझने की शक्ति देता है जबकि तकनीक समाधान का माध्यम बनती है। यदि तकनीक के प्रयोग में पर्यावरण और भावी पीढ़ियों के प्रभावों की अनदेखी की गई तो इसके गंभीर दुष्परिणाम सामने आएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कृषि, प्रदूषण, पेयजल और ऊर्जा जैसे विषयों पर चर्चा करते हुए आधुनिक व स्वच्छ तकनीकों, ऑर्गेनिक खेती, उन्नत बीजों और कम रसायनों के प्रयोग पर जोर दिया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मीनू सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह महाविद्यालय में विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित पहला राष्ट्रीय सेमिनार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने भारत की प्राचीन वैज्ञानिक परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि आज जरूरत ऐसे विकास की है जो स्थायी हो और प्राकृतिक संसाधनों को नुकसान न पहुंचाए। सेमिनार के तकनीकी सत्रों में सीएसआईआर की पूर्व निदेशक डॉ. रंजना अग्रवाल, पंजाब विश्वविद्यालय के प्रो. डॉ. रमेश कटारिया, जेसी बोस विश्वविद्यालय फरीदाबाद के प्रो. डॉ. सुनील कुमार, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्रो. डॉ. दीपक राय बब्बर व प्रो. डॉ. राजेश खर्ब सहित कई विशेषज्ञों ने अपने शोध प्रस्तुत किए।

ऑनलाइन सत्र में प्रो. एसके मेहता और प्रो. डॉ. राहुल कटारिया ने विचार रखे। सेमिनार में कुल 246 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में संयोजिका प्रो. मुकेश कुमारी ने आभार व्यक्त किया। मंच संचालन प्रो. राजेश श्योकंद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed