फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Bajrang Punia and Vinesh Phogat reached at Mahapanchayat in Jind Khatkar toll and got support from many khaps

जींद खटकड़ टोल पर महापंचायत: बजरंग पुनिया व विनेश फोगाट पहुंचे, कई खापों का मिला समर्थन

Thu, 25 May 2023 03:40 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 25 May 2023 03:40 PM IST
सार

जींद के खटकड़ टोल प्लाजा पर खिलाड़ियों के समर्थन में महापंचायत हो रही है। जिसके लोगों की बहुत भीड़ जुटी है। महापंचायत में कई खापों के लोग भाग ले रहे हैं। वहीं इस पंचायत में शामिल होने के लिए विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया भी पहुंचे हैं। जहां उन्हें का प्यार और आशीर्वाद मिला साथ वहीं मौजूद खाप प्रतिनिधियों ने किलाड़ियों का समर्थन किया। 

विज्ञापन
Bajrang Punia and Vinesh Phogat reached at Mahapanchayat in Jind Khatkar toll and got support from many khaps
महापंचायत में पहुंची विनेश फोगाट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जींद शहर से 12 किलोमीटर दूर खटकड़ गांव के पास बने टोल प्लाजा पर वीरवार को एक महापंचायत का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक, अंतरराष्ट्रीय पहलवान बजरंग पूनिया, विनोश फौगाट तथा कई अन्य पहलवान भी पहुंचे। महापंचायत में आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में लोग जुटे।इसमें महिलाओं की भी भागेदारी काफी ज्यादा रही। 

विज्ञापन


शर्म व भय के मारे महिला पहलवान परिजनों को पूरी बात बता नहीं पाती
महिला पहलवान विनेश फोगाट ने कहा कि महिला खिलाड़ी पिछले 12 साल से अपने साथ हो रहे शोषण के कारण तिल-तिल कर मर रही हैं। बृजभूषण एक दरिंदा है, वह महिला पहलवानों को नोंच-नोंच कर खा रहा है। शर्म व भय के मारे महिला पहलवान अपने परिजनों को पूरी बात बता नहीं पाती। कितनी ही पहलवान इस दरिंदे के कारण बीच में अपनी पहलवानी छोड़ चुकी हैं।
विज्ञापन


आन, बान और शान की लड़ाई
अब उन सभी महिला पहलवानों को न्याय दिलाना है। अपनी जान हथेली पर रखकर सभी पहलवानों को सड़क पर बैठना पड़ रहा है। बजरंग पूनिया ने कहा कि 28 मई को संसद भवन के सामने महापंचायत होगी। मातृ शक्ति इसका नेतृत्व करेगी। इस महापंचायत में आर-पार का फैसला लिया जाएगा। यह तिरंगे की आन, बान और शान की लड़ाई, जो हर हाल में जीतनी होगी। पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि हमारी बेटियों के साथ जो अन्याय हुआ है, उसके लिए हमें कितनी भी लंबी लड़ाई लड़नी पड़े, हम इसे जीतकर ही दम लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed