फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Badhana Village Thirsty Despite Full Water Tank

Jind News: पानी का टैंक फुल होने के बावजूद प्यासा बधाना गांव

Wed, 18 Mar 2026 12:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Badhana Village Thirsty Despite Full Water Tank
17जेएनडी21:बधाना गांव में नहरी पानी से भरे दिखाई देते टैंक। स्रोत ग्रामीण
जींद। पाइपलाइन बिछाने के बावजूद बधाना गांव के ग्रामीणों की प्यास नहीं बुझ पा रही है। गांव के जलघर में बने टैंक नहर के पानी से लबालब भरे हुए हैं लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के कारण पिछले दो महीनों से पंपसेट खराब पड़ा है जिससे पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। जेई से सवाल पूछने पर उन्होंने मामले की जानकारी न होने की बात कही है।
विज्ञापन

अव्यवस्था के कारण ग्रामीणों को नहरी पानी नसीब नहीं हो रहा है। लोगों में जिला प्रशासन व जलापूर्ति विभाग के खिलाफ रोष है। ग्रामीण मनफूल, बलवान, महावीर, रामकरण, विकास ने बताया कि नहर से जलघर तक पाइपलाइन बिछाने का कार्य इसलिए किया गया था ताकि ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल मिल सके।
विज्ञापन

करोड़ों का बजट खर्च हुआ टैंक भी भर गए लेकिन तकनीकी खराबी को दूर करने में विभाग विफल रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि पंपसेट को ठीक करवाकर पानी की आपूर्ति बहाल की जाए ताकि उन्हें पेयजल संकट से निजात मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला संज्ञान में नहीं, जल्द करवाएंगे ठीक: जेई
इस संबंध में जब जलापूर्ति विभाग के जेई रोहित से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह मामला अभी तक उनके संज्ञान में नहीं था। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि पंपसेट खराब है तो उसे जल्द से जल्द ठीक करवाकर ग्रामीणों को नहरी पानी की सप्लाई सुचारू कर दी जाएगी। उन्होंने दावा किया कि पेयजल के मामले में लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed