{"_id":"657367f20371e6b4260481f4","slug":"baby-shower-ceremony-of-women-took-place-in-dhathrath-jind-news-c-199-1-jnd1001-9936-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: ढाठरथ में हुई महिलाओं की गोद भराई रस्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: ढाठरथ में हुई महिलाओं की गोद भराई रस्म
Sat, 09 Dec 2023 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 09 Dec 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
08जेएनडी48: उज्जवला योजना के तहत लाभ देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राजू मोर व अन्य। स्वयं
जींद। विकसित भारत संकल्प यात्रा शुक्रवार को पिल्लूखेड़ा खंड के ढाठरथ गांव में पहुंची, सफीदों उपमंडल के गांव में पहुंचने पर यात्रा का स्वागत सफीदों के एसडीएम मनीष फोगाट ने किया। इस मौके पर पिल्लूखेड़ा के नायब तहसीलदार लोकेश शर्मा,खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी राजसिंह, पीओआईडीएस सलोचना कुंडू, भाजपा जिलाध्यक्ष राजू मोर, पूर्व विधायक कलीराम पटवारी, जसमेर रजाना, नरेंद्र पहल, गांव की सरपंच पूनम देवी ने भी यात्रा का स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को संकल्प शपथ भी दिलाई। विकसित भारत संकल्प यात्रा के ढाठरथ गांव में पहुंचने पर प्रशासनिक विभागों द्वारा सरकारी योजनाओं को दर्शाते हुए स्टॉल लगाए गए। भाजपा जिलाध्यक्ष राजू मोर व जसमेर रजाना ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए यह यात्रा निकाली गई है, जो जगह-जगह जाकर लोगों को यह सार्थक संदेश दे रही है कि आत्मनिर्भर व विकसित भारत का संकल्प केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का या किसी सरकार का नहीं है। यह सबको साथ लेकर भारत को आत्मनिर्भर व विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प है।
ढाठरथ गांव की महिलाओं की हुई गोद भराई रस्म
विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ढाठरथ गांव की राखी देवी तथा मीनिया देवी को पौष्टिक आहार के फलों से भरे बैग देकर गोद भराई रस्म करवाई गई और विभाग की पीओ सलोचना कुंडू द्वारा संबंधित महिलाओं को पोषण युक्त खान-पान के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।