फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Awareness is the biggest means of security: Dr. Kataria

जागरूकता ही सुरक्षा का सबसे बड़ा साधन : डॉ कटारिया

Tue, 02 Dec 2025 02:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Awareness is the biggest means of security: Dr. Kataria
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। विश्व एड्स दिवस पर सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से एचआईवी एड्स को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएमओ डॉ. सुमन कोहली ने की। डिप्टी सीएमओ डॉ. पालेराम कटारिया ने बताया कि एचआईवी एक खतरनाक वायरस है जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को नष्ट कर देता है। इसके कारण सामान्य बीमारियां भी असाध्य हो जाती हैं इसलिए एड्स एक लाइलाज बीमारी है और केवल जागरूकता ही इसका प्रमुख बचाव है।
उन्होंने कहा कि समय पर जांच और सुरक्षित व्यवहार से इस संक्रमण से बचा जा सकता है। एचआईवी एड्स काउंसलर रवि वर्मा और डेटा मैनेजर अभिषेक शर्मा ने बताया कि एचआईवी मुख्य रूप से असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित सुई के उपयोग, संक्रमित रक्त चढ़ाने व एचआईवी पॉजिटिव गर्भवती मां से बच्चे में फैलता है। युवाओं को संयमित जीवन जीना चाहिए और हमेशा अधिकृत ब्लड बैंक से ही रक्त लेना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जागरूकता के लिए विभाग ने टोल फ्री नंबर 1097 जारी किया है जिस पर कोई भी व्यक्ति एड्स संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकता है। साथ ही बताया कि एचआईवी पीड़ितों के प्रति भेदभाव करना एचआईवी एड्स प्रीवेंशन एक्ट 2017 के तहत दंडनीय अपराध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed