फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Attempt to ram tractor in land dispute, case registered against 11 people

Jind News: जमीनी विवाद में ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश, 11 लोगों पर मामला दर्ज

Fri, 27 Oct 2023 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 27 Oct 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Attempt to ram tractor in land dispute, case registered against 11 people
संवाद न्यूज एसेंसी
विज्ञापन


सफीदों। सिंघाना गांव में जमीनी विवाद के चलते व्यक्ति पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की और उसे जान से मारने की धमकी दी। सदर थाना पुलिस ने इंद्र, महेंद्र सिंह, प्रवीण, नीरज, दीपक, रवि, विजयपाल, कंवरपाल, राजेश, तिलक और अनुज के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

सिंघाना गांव निवासी शेर सिंह ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि हमलावर उसके परिवार के ही लोग हैं। इन्होंने उसके पिता को जमीन का कोई हिस्सा नहीं दिया था। उनके दादा के नाम जो भी जमीन थी, उसको चाचा व ताऊ ने बिना विरासतन के अपने नाम करवा ली थी और उनके पिता को छोड़ दिया जबकि विरासतन में जमीन तीनों के नाम होनी चाहिए थी। उन्होंने अपने जमीन का हक लेने के लिए सफीदों अदालत में मामला दायर कर दिया। अदालत में मामला रखने के बाद उसके परिवार के लोग उनसे रंजिश रखने लगे।
विज्ञापन

24 अक्तूबर को वह अपने खेत से घर आ रहा था कि गांव के पास दीपक ट्रैक्टर लेकर आ रहा था, उसने उसके ऊपर अपना ट्रैक्टर ही चढ़ाने की कोशिश की। वह बड़ी मुश्किल से बच पाया। इसके बाद मौके पर इंद्र, महेंद्र सिंह, प्रवीण, नीरज, रवि, विजयपाल, कंवरपाल, राजेश, तिलक और अनुज भी आ गए। उन्होंने आते ही उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। उसके द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिन्हें देखकर हमलावर उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में इंद्र, महेंद्र सिंह, प्रवीण, नीरज, दीपक, रवि, विजयपाल, कंवरपाल, राजेश, तिलक और अनुज को नामजद कर उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed