फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Attack on judge's residence; assailants fled in a car after vandalism.

Jind News: जज के आवास पर हमला, तोड़फोड़ के बाद कार लेकर भाग गए हमलावर

Mon, 12 Oct 2026 02:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Attack on judge's residence; assailants fled in a car after vandalism.

विज्ञापन
जींद। शहर के सेक्टर-8 में रविवार को न्यायिक अधिकारी के आवास के बाहर अज्ञात हमलावरों ने मकान में तोड़फोड़ करते हुए खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए और वहां से कार लेकर भाग गए। घटना करीब आधे घंटे तक चलने की बात सामने आई है। न्यायिक अधिकारी के आवास पर इस तरह की घटना से क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
करनाल, अर्बन एस्टेट, सेक्टर 8 के निवासी कुमार गौरव ने शिकायत में बताया कि उनके रिश्तेदार जींद में सेक्टर-8 स्थित मकान नंबर 519 में न्यायिक अधिकारी रहते हैं। आरोप है कि अज्ञात लोगों ने आवास में घुसकर तोड़फोड़ की और खिड़कियों के शीशे क्षतिग्रस्त कर दिए। इसके बाद आरोपी वहां से एक कार लेकर फरार हो गए। घटना के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

वर्जन

पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। -आशीष कुमार, प्रभारी, सिविल लाइन पुलिस थाना जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed