{"_id":"69f4f2087a4874819b05f1ee","slug":"athletes-troubled-by-filth-at-arjun-stadium-foul-odor-arises-as-post-event-waste-remains-uncollected-jind-news-c-199-1-sroh1009-152666-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: अर्जुन स्टेडियम में फैली गंदगी से खिलाड़ी परेशान, कार्यक्रम के बाद कूड़ा न उठाने से उठी दुर्गंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: अर्जुन स्टेडियम में फैली गंदगी से खिलाड़ी परेशान, कार्यक्रम के बाद कूड़ा न उठाने से उठी दुर्गंध
विज्ञापन
अर्जुन स्टेडियम में पड़ी गंदगी। खिलाड़ी
जींद। शहर के अर्जुन स्टेडियम में 30 अप्रैल को आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता के बाद यहां भारी मात्रा में कूड़ा-कचरा फैला हुआ है। खिलाड़ियों का आरोप है कि कार्यक्रम आयोजित करने वाली कंपनी की और से खाने-पीने की व्यवस्था तो की गई लेकिन बाद में सफाई की जिम्मेदारी नहीं निभाई गई।
स्टेडियम में जगह-जगह पड़े डिस्पोजल, प्लास्टिक और बचा हुआ खाद्य पदार्थ अब सड़ने लगे हैं जिससे दुर्गंध फैल रही है। यहां रोजाना अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों और सुबह-शाम टहलने आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों के लिए खेलना भी मुश्किल हो गया है।
खिलाड़ी अजय ने कहा कि यदि समय रहते सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो उन्हें अभ्यास करने में दिक्कत होगी। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि स्टेडियम की तुरंत सफाई करवाई जाए और भविष्य में इस तरह के आयोजनों के बाद आयोजकों की जवाबदेही तय की जाए।
विज्ञापन
डीएसओ ने दिए थे नियमित सफाई के निर्देश
शहर निवासी उपदेश कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष जिला खेल अधिकारी (डीएसओ) की ओर से स्टेडियम में बने वाटर सिस्टम पर लोहे का जाल लगाने और उसकी नियमित सफाई के निर्देश दिए गए थे लेकिन अब तक इन पर अमल नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि बरसात का मौसम नजदीक है और हर साल बारिश का पानी स्टेडियम में जमा हो जाता है, जिससे गंदगी और मच्छरों की समस्या बढ़ जाती है।
वर्जन
इस समस्या का जल्द समाधान करवा जाएगा ताकि खिलाड़ियों और लोगों को स्टेडियम में बेहतर सुविधा मिल सके। भविष्य में इस तरह का आयोजन करने वालों की जवाबदेही तय की जाएगी।-रामपाल हुड्डा जिला खेल अधिकारी।