फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Athletes from across the state will gather at Navdeep Stadium from today

Jind News: नवदीप स्टेडियम में आज से जुटेंगे प्रदेशभर के एथलीट

Sat, 19 Sep 2026 02:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Athletes from across the state will gather at Navdeep Stadium from today
उचाना। नरवाना के नवदीप स्टेडियम में शनिवार से दो दिवसीय 13वीं हरियाणा स्टेट ओपन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। जींद एथलेटिक्स संघ और एथलेटिक्स हरियाणा के संयुक्त तत्वावधान में होने वाली प्रतियोगिता में प्रदेशभर के एथलीट विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

एथलेटिक्स हरियाणा के मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर 65वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए हरियाणा टीम के खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चयन प्रक्रिया एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) के निर्धारित मानकों के अनुसार होगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रतियोगिता 8 से 11 अक्तूबर तक नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी। एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों की ऑनलाइन एंट्री 3 से 15 सितंबर तक एएफआई की वेबसाइट पर एएफआई यूआईडी के माध्यम से की गई। इसमें भाग लेने के लिए खिलाड़ी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित है। एक खिलाड़ी अधिकतम दो व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भाग ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला-पुरुष वर्ग में होंगी विभिन्न स्पर्धाएं
प्रतियोगिता में 100, 200, 400, 800, 1500, 5000 और 10000 मीटर दौड़ के मुकाबले होंगे। इसके अलावा बाधा दौड़, स्टीपलचेज, ऊंची कूद, पोल वॉल्ट, लंबी कूद, ट्रिपल जंप, गोला फेंक, डिस्कस थ्रो, हैमर थ्रो, जेवलिन थ्रो, डेकाथलॉन/हेप्टाथलॉन और 20 किलोमीटर रेस वॉक सहित स्पर्धाएं आयोजित होंगी। खिलाड़ियों को निर्धारित मानकों के अनुसार पदक, मेरिट और भागीदारी प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed