फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Athletes displayed their prowess at the district-level athletics championship.

Jind News: जिलास्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Mon, 28 Sep 2026 12:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Athletes displayed their prowess at the district-level athletics championship.
फोटो 9 नरवाना। दौड़ लगाते हुए धावक। संवाद
नरवाना। नवदीप स्टेडियम में रविवार को जिला स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि मेवा सिंह ने किया। विभिन्न आयु वर्गों में महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने दौड़, हर्डल,जंप और थ्रो स्पर्धाओं में दमखम दिखाया।
विज्ञापन

600 मीटर दौड़ में लड़कों में जयदीप प्रथम, क्रिश द्वितीय और मन्नू तृतीय रहे। लड़कियों में अमन ने पहला, जैस्मिन ने दूसरा और महक ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-16 600 मीटर लड़कों में जयदीप प्रथम, आशीष नेहरा द्वितीय और नीति तृतीय रहे। अंडर-16 60 मीटर लड़कियों में समीक्षा प्रथम, सुप्रिया द्वितीय और इशू तृतीय रहीं।
विज्ञापन

80 मीटर हर्डल में अनुज प्रथम, मुकुल द्वितीय और हरदीप तृतीय रहे। अंडर-16 80 मीटर हर्डल लड़कियों में सुरक्षा प्रथम, सुप्रिया द्वितीय और इशू तृतीय रहीं। अंडर-18 800 मीटर लड़कियों में परविंदर प्रथम, संध्या द्वितीय और वृंदा तृतीय रहीं, जबकि 400 मीटर में तमन्ना प्रथम, नेहा द्वितीय और मन्नू तृतीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेक्थलन पुरुष में शनि प्रथम रहे। हैमर थ्रो लड़कियों में चाहत प्रथम और महक द्वितीय रहीं। लॉन्ग जंप लड़कियों में नितेश प्रथम और काजल द्वितीय रहीं। शॉटपुट में शुभम प्रथम रहे। अंडर-16 शॉटपुट लड़कियों में अनमोल प्रथम और साक्षी तृतीय रहीं।
पेंटाथलन लड़कों में शुभम प्रथम, हम द्वितीय और सुमित तृतीय रहे। अंडर-18 जैवलिन थ्रो में सागर प्रथम, नितेश द्वितीय और लक्ष्य सिंह तृतीय रहे। अंडर-16 जैवलिन थ्रो लड़कियों में हिना प्रथम रहीं। अंडर-18 लॉन्ग जंप में आर्य प्रथम, कुणाल द्वितीय और रमन तृतीय रहे। अंडर-20 डिस्कस थ्रो में महक प्रथम रहीं।

नियमित मेहनत और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया
मुख्य अतिथि मेवा सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें नियमित मेहनत और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर देते हैं। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन इंटर डिस्ट्रिक्ट प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। एथलेटिक्स कोच बीरबल दुहन ने खिलाड़ियों का स्वागत किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों, कोचों और खेल प्रेमियों की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed