फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Assembly elections spoiled the schedule of roadways depot

Jind News: विधानसभा चुनाव ने बिगाड़ा रोडवेज डिपो का शेड्यूल

Thu, 26 Sep 2024 03:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Assembly elections spoiled the schedule of roadways depot
25जेएनडी07-बस अड्डे के बूथों पर लगी निजी परिवहन समिति की बसें। संवाद
जींद। प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर रोडवेज डिपो का शेड्यूल बिगड़ गया है। इसके कारण कागजी कार्रवाई और बसों की चेकिंग पर असर पड़ा है। वहीं, रोजाना फोर्स लाने के लिए भेजी जा रही बस के कारण भी रूट प्रभावित हो रहे हैं, जिसका असर यात्रियों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से रोडवेज डिपो के लिपिक और चेकिंग स्टाफ की ड्यूटी विधानसभा चुनाव में लगी हुई है, जिससे कर्मचारियों से लेकर डिपो तक के काम रुक गए हैं। इनके अलावा बस की कमी के कारण डिपो को आर्थिक नुकसान हो रहा है। फिलहाल जींद डिपो में 70 रोडवेज बस हैं। इनमें से कुछ बस लंबे रूट पर भेजी जा रही हैं। इसके अलावा लोकल रूट पर भी जा रही हैं। डिपो में फिलहाल 90 चालक और 135 परिचालक हैं। फोर्स लेने के लिए भेजी गई बस के कारण डिपो में चालकों की संख्या भी कम हो गई है। अब ये बस कब डिपो में आएंगी, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। रोडवेज जींद डिपो में रोजाना लगभग 12 लाख रुपये आमदनी होती है। वहीं, नरवाना और सफीदों सबडिपो की बस भी प्रतिदिन लगभग सात लाख रुपये कमाकर ला रही हैं, लेकिन चुनाव के कारण यात्रियों की संख्या कम हो गई है। इससे आमदनी पर भी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन


बॉक्स

फोर्स लाने के लिए रोजाना भेजी जा रही बसें

रोडवेज डिपो से दूसरे जिलों से फोर्स लाने के लिए बस भेजी जा रही है। इन बस को रूट से हटाकर भेजा रहा है, क्योंकि डिपो में फिलहाल बस की कमी है। इसके कारण डिपो सभी बस को लंबे रूट पर भेजकर काम चला रहा है। डिपो को पिछले कई दिनों से फोर्स लाने के लिए बस भेजनी पड़ रही है। तीन-चार दिन पहले डिपो ने पानीपत, सोनीपत और अंबाला भेज दिया था। वहीं, 23 सितंबर को 11 बस फोर्स लाने के लिए भेजी गई। इसके बाद फिर पांच बस फोर्स लाने के लिए भेजी गई। इनके भेजने से डिपो में बस की भारी कमी हो गई है। लंबे और लोकल रूट पर असर साफ दिखाई दे रहा है। घोघड़ियां, हथवाला, पिल्लूखेड़ा, पेगां, शामदो, चांदपुर, नगूरां, शाहपुर जाने वाली बस बंद कर दी गई है। इसके कारण गांव से शहर में पढऩे आने वाले विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

लोकल रूट पर बस चलाने की मांग

गांव से शहर में पढ़ने आने वाले युवा संदीप, रोहित, जगसीर, महावीर, दुर्गेश, सोनू का कहना है कि लोकल रूट पर बस बंद होने से उनको ज्यादा परेशानी हो रही है। ग्रामीण क्षेत्र का शहर से संपर्क टूट गया है, क्योंकि गांव से शहर आने के लिए निजी वाहन के अलावा कोई ऑप्शन नहीं है। रोजाना वह बाइक लेकर शहर में पढ़ने के लिए नहीं आ सकते। डिपो प्रबंधन को चाहिए कि वे लोकल रूट पर चलने वाली बसों को बंद न करें। इसके कारण हजारों छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पर असर पड़ेगा।


वर्जन

डिपो के चालक-परिचालकों को छोड़कर अन्य स्टाफ की विधानसभा चुनाव में ड्यूटी लगी है। इसका असर कामकाज पर पड़ रहा है। जिला प्रशासन के आदेश पर फोर्स लेने के लिए बसों को भी दूसरे जिलों में भेजा रहा है।

-राहुल जैन, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed