फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Asian Tennis Tournament held at Lion Tennis Academy of Pindara

Jind News: पिंडारा की लायन टेनिस अकादमी में हुई एशियाई टेनिस टूर्नामेंट

Fri, 03 Jan 2025 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Asian Tennis Tournament held at Lion Tennis Academy of Pindara
03जेएनडी29: विजेता ​खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए मुख्याति​थि। स्रोत अकादमी - फोटो : नवाबगंज सीएचसी में हंगामा कर रहे मृतक अशोक के परिजनों को समझाते थानाध्यक्ष अवनीश सिंह।
जींद। लाॅयन टेनिस अकादमी पिंडारा में शुक्रवार को एशियाई टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन डायरेक्टर सुमित शर्मा की अध्यक्षता में करवाया गया। इस टूर्नामेंट में अंडर 16 आयु वर्ग के लड़के व लड़कियाें ने भाग लिया। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर पीएनबी के मंडल प्रमुख सर्वेंद्र सिंह ने शिरक्त कर विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

अकादमी के डायरेक्टर सुमित शर्मा ने बताया कि इसमें देशभर के अलावा दूसरे देशों के खिलाड़ियों ने भी भाग लिया। प्रतियोगिता में कुल 128 खिलाड़ी शामिल हुए। मुख्यातिथि सर्वेंद्र ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि सभी खिलाड़ियों में अलग-अलग प्रतिभा होती है। यह खिलाड़ी आगे बढ़कर देश के साथ अपना भी नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि खेल को हार जीत के लिए नहीं खेलना चाहिए, बल्कि खेलों को खेल की भावना से खेलना चाहिए। शुक्रवार को चार मुकाबले हुए। इसमें एकल मुकाबले में रिभव सरोहा प्रथम, दिव्या मलिक द्वितीय, डबल मुकाबले में रिभव सरोहा व नव्या यादव प्रथम, मलय के मिंजरोला व अपूर्व जैन द्वितीय रहे। लड़कियों के एकल मुकाबले में आनंदिता उपाध्याय प्रथम, दीपशिक्षा विनयमूर्ति द्वितीय रही। लड़कियों की डबल प्रतियोगिता में आनंदिता उपाध्याय व रंजना संग्रे प्रथम, संमिता लोकेश हरिणी व दीपशिखा विनयमूर्ति द्वितीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed