{"_id":"69b1b6fa8c522627f90f72b5","slug":"ashok-buwaniwala-unanimously-elected-state-president-for-the-ninth-time-jind-news-c-199-1-sroh1009-149757-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: अशोक बुवानीवाला नौवीं बार सर्वसम्मति से बने प्रदेश अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: अशोक बुवानीवाला नौवीं बार सर्वसम्मति से बने प्रदेश अध्यक्ष
Thu, 12 Mar 2026 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
11जेएनडी24: दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन में अशोक बुआनीवाला को सम्मानित करते हुए संस्था के सदस्य।
नरवाना। अग्रवाल वैश्य समाज का दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन श्री वृंदावन धाम में हुआ। प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला को सर्वसम्मति से नौवीं बार अध्यक्ष चुना गया। वहीं राजेश सिंगला और बलराम गुप्ता को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
सम्मेलन में अग्रवाल वैश्य समाज नरवाना को सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला और प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. विकास गुप्ता द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नरवाना इकाई के अध्यक्ष अर्जुन गोयल और उनकी पूरी टीम को प्रशस्ति देकर सम्मानित किया गया।
अध्यक्ष अर्जुन गोयल ने बताया कि सम्मेलन में समाज की एकता को मजबूत करने और राजनीति में अग्रवाल समाज की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने कहा कि समाज को राजनीतिक रूप से इतना मजबूत बनाना लक्ष्य है कि नेता खुद अग्रवाल समाज के पास वोट मांगने आएं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि समाज के स्वाभिमान और राजनीतिक भागीदारी को बढ़ाने के लिए 16 वर्ष पहले शुरू की गई मुहिम को अब और अधिक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। सम्मेलन में उपाध्यक्ष जॉनी सिंगला, महासचिव राहुल बंसल, दिनेश मित्तल, दीपक गर्ग, विशाल सिंगला, भारत गर्ग, संजय गोयल और पवन सिंगला सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।