फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Arjun Stadium illuminated by the light of service; pledge taken for a developed India.

Jind News: सेवा की ज्योति से जगमगाया अर्जुन स्टेडियम, विकसित भारत का लिया संकल्प

Thu, 08 Oct 2026 02:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Arjun Stadium illuminated by the light of service; pledge taken for a developed India.
फोटो 07जेएनडी10-सेवा संकल्प अभियान के तहत ज्योति जलाते हुए मंत्री, विधायक और पदा​धिकारी। संवाद
जींद। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को अर्जुन स्टेडियम में सेवा और संकल्प का अनूठा संगम देखने को मिला। यहां जिला स्तरीय विकसित भारत संकल्प सभा व सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी और विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करते हुए मुख्य सेवा ज्योति प्रज्वलित की। इसके बाद इस ज्योति को सेवा यात्रा के माध्यम से रानी तालाब स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के समीप ले जाकर स्थापित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे लोगों का सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत सामूहिक वंदे मातरम् गायन से हुई। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का लाइव प्रसारण किया गया। उपस्थित लोगों ने विकसित भारत-2047 के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का सामूहिक संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य केवल सरकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना नहीं बल्कि समाज के हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना ही सेवा की वास्तविक भावना है।
कार्यक्रम में सफीदों विधायक रामकुमार गौतम, उचाना विधायक देवेंद्र अत्री, डीसी डॉ. वैशाली शर्मा, एडीसी प्रदीप कौशिक, एसडीएम सत्यवान मान, डीएमसी अनिल दून, अध्यक्ष कैप्टन योगेश बैरागी, जिला अध्यक्ष तेजेंद्र ढुल, नगर परिषद अध्यक्ष अनुराधा सैनी, जिला परिषद अध्यक्ष मनीषा रंधावा और एशियाई स्वर्ण पदक विजेता पूजा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
युवाओं के कंधों पर विकसित भारत की जिम्मेदारी : मिड्ढा
डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने कहा कि विकसित भारत का सपना केवल सरकार का लक्ष्य नहीं बल्कि हर नागरिक की साझा जिम्मेदारी है। शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, महिला सशक्तीकरण, रोजगार, कौशल विकास, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने और अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया।


जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंची सेवा की ज्योति

अर्जुन स्टेडियम में मुख्य सेवा ज्योति प्रज्वलित करने के साथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों के लिए भी ज्योतियां जलाई गईं। उचाना, नरवाना, सफीदों और जुलाना के साथ उझाना व पिल्लूखेड़ा क्षेत्रों के लिए प्रज्वलित ज्योतियां संबंधित प्रतिनिधियों को सौंपी गईं। प्रतिनिधि इन ज्योतियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लेकर पहुंचे और निर्धारित स्थानों पर स्थापित किया। इस तरह सेवा ज्योति ने अर्जुन स्टेडियम से निकलकर जिले के विभिन्न हिस्सों तक सेवा, संकल्प और विकसित भारत के संदेश को पहुंचाया।

फोटो 07जेएनडी10-सेवा संकल्प अभियान के तहत ज्योति जलाते हुए मंत्री, विधायक और पदाधिकारी। संवाद

फोटो 07जेएनडी10-सेवा संकल्प अभियान के तहत ज्योति जलाते हुए मंत्री, विधायक और पदाधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed