{"_id":"625f0c58431c156f0c08bc30","slug":"arhti-s-license-canceled-fine-for-getting-wheat-and-mustard-without-gate-pass-jind-news-rtk6443617174","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम फ्लाइंग व कृषि विभाग की टीम ने दी नई अनाजमंडी में दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम फ्लाइंग व कृषि विभाग की टीम ने दी नई अनाजमंडी में दबिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। मुख्यमंत्री उड़न दस्ते और कृषि विभाग की टीम ने मंगलवार को नई अनाज मंडी की औचक जांच की। इस दौरान एक आढ़ती के गोदाम में 1500 कट्टे अनाधिकृत रूप से खाद का स्टाक मिला। कृषि विभाग की टीम ने गोदाम को सील कर दिया और आढ़ती का लाइसेंस रद्द कर दिया। खाद के सैंपल को जांच के लिए भेज दिया। इसके अलावा बिना गेट पास व रिकार्ड के गेहूं तथा सरसों मिलने पर एक आढ़ती पर मार्केट कमेटी ने जुर्माना भी लगाया।
मुख्यमंत्री सचल दस्ते को शिकायत मिली थी कि अनाज मंडी में बिना गेट पास के गेहूं लाया जा रहा है। इससे मार्केट कमेटी को राजस्व का नुकसान हो रहा है। गेहूं का स्टाक भी किया जा रहा है। अनाधिकृत रूप से गोदाम में खाद को भी जमा किया गया है। मुख्यमंत्री सचल दस्ते के सब इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह के नेतृत्व में छापामार टीम का गठन किया गया। इसमें मार्केट कमेटी सचिव, कृषि विभाग के अधिकारी तथा खुफिया विंग के फील्ड अधिकारी भी शामिल हुए। टीम ने दुकान नंबर 85, 99 तथा 101 का निरीक्षण किया। दुकान नंबर 99 पर 484 क्विंटल गेहूं बिना गेट पास के पाया गया। साथ ही 250 कट्टे बिना रिकार्ड के सरसों के भी पाए गए। इसपर टीम ने गेट पास कटवाकर 500 रुपये तथा सरसों के मामले में 7875 रुपये की फीस आढ़ती से भरवाई। इसके अलावा आढ़ती पर 1700 रुपये जुर्माना लगाया गया।
दुकान नंबर 85 के गोदाम में 1500 कट्टे खाद के पाए गए। यह गोदाम के रिकार्ड कहीं दर्ज नहीं था। क्वालिटी कंट्रोलर नरेंद्र पाल, कृषि विभाग के सहायक पौधा निरीक्षण अधिकारी सत्यवान ने गोदाम के स्टाक का निरीक्षण किया तो डीएपी के 50 बैग, यूरिया के 1050 बैग तथा एक अन्य कंपनी के 400 बैग मिले। मौके पर मौजूद टीम ने खाद के सैंपल भरकर उन्हें प्रयोगशाला भेज दिया। अनाधिकृत रूप से गोदाम में खाद रखने पर टीम ने गोदाम को सील कर दिया। साथ ही आढ़ती के लाइसेंस को एक माह के लिए निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
सीएम फ्लाइंग के सब इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह ने बताया कि गेहूं के स्टॉक तथा मार्केट फीस चोरी के सिलसिले में छापा मारा गया था। एक दुकान पर गेट पास तथा बिना रिकार्ड का सरसों पाया गया। इसके बाद फीस भरवाकर उसे जुर्माना लगाया गया है। अनाधिकृत खाद का गोदाम पाया गया, जिसके खिलाफ कृषि विभाग की टीम ने कार्रवाई की है।