{"_id":"6761bccd9d2b5c9b6805c761","slug":"applications-for-women-awards-can-be-made-till-27th-jind-news-c-199-1-jnd1001-127164-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: महिला पुरस्कारों के लिए 27 तक किए जा सकते हैं आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: महिला पुरस्कारों के लिए 27 तक किए जा सकते हैं आवेदन
विज्ञापन
जींद। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तीकरण को प्रोत्साहन दे रही है।
प्रदेश सरकार ने खेल, समाज सेवा, शिक्षा, महिला आर्थिक उत्थान, कर्तव्य पालना, पंचायती राज क्षेत्रों में सराहनीय काम कर रही महिलाओं से विभिन्न पुरस्कारों के लिए 27 दिसंबर तक आवेदन आमंत्रित किए हैं। आठ मार्च को हर साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ये पुरस्कार दिए जाते हैं।
उन्होंने बताया कि इन पुरस्कारों में राज्य स्तर पर दिया जाने वाला सुषमा स्वराज पुरस्कार है। इसके लिए पांच लाख रुपये व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। इसके अलावा इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार प्राप्त करने वाली महिला को एक लाख 50 हजार रुपये तथा प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार और बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार प्राप्त महिला को एक लाख रुपये एवं प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि लाइफ टाइम अचीवर्स विजेता को 51 हजार रुपये नकद व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। अन्य पुरस्कारों में महिला कर्मचारी, एएनएम या एमपीएचडब्ल्यू वर्कर (बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता), महिला खिलाड़ी, महिला उद्यमी व सामाजिक कार्यकर्ता की श्रेणी में दो-दो पुरस्कार दिए जाएंगे। इन विजेता महिलाओं को पुरस्कार के रूप में 21 हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी कांता यादव ने बताया कि इन पुरस्कारों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 दिसंबर है। जिला प्रशासन की ओर से गठित कमेटी की ओर से इन आवेदनों का चयन कर योग्य महिलाओं की सूची अनुमोदन सहित सात जनवरी तक महिला एवं बाल विकास विभाग के चंडीगढ़ मुख्यालय में भिजवाई जाएगी। इस बारे में विभाग की वेबसाइट से अधिक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।