{"_id":"58582a104f1c1bea7fe393a3","slug":"apollo-aiims-doctors-will-undergo-treatment-at-home-patient-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर बैठे अपोलो व एम्स के चिकित्सकों से उपचार करवा सकेंगे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर बैठे अपोलो व एम्स के चिकित्सकों से उपचार करवा सकेंगे मरीज
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
Updated Tue, 20 Dec 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए एक अच्छी खबर यह है कि उन्हें उपचार के लिए अब शहर के अस्पतालों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। गांव के लोग अब घर बैठे ही अपोलो व एम्स जैसे अस्पतालों की उपचार सुविधा का लाभ ले सकेंगे। ग्रामीण क्षेत्र के मरीज गांव में मौजूद कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से अपोलो व एम्स के चिकित्सकों से ऑनलाइन परामर्श ले सकेंगे। इतना ही नहीं, अपोलो व एम्स में उपचार करवाने के इच्छुक मरीजों को कहीं लाइन में लगने या अपने नंबर के लिए अस्पताल में बैठकर इंतजार करने की जरूरत नहीं है। मरीज अपनी सुविधा के अनुसार ऑनलाइन ही चिकित्सक से अप्वाइंटमेंट लेकर उपचार करवा सकते हैं।
प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को रिहायसी प्रमाण पत्र, वृद्धा सम्मान पेंशन, दिव्यांग, विधवा पेंशन, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड बनाने जैसी अनेकों सुविधाएं गांव में एक ही छत के नीचे मुहैया करवाने के लिए गांव में कॉमन सर्विस सेंटर खोले गए हैं। इन कॉमन सर्विस सेंटर पर गांवों के लोगों को एक साथ अनेकों सुविधाएं दी जा रही हैं। ग्रामीण क्षेत्र में सीएससी खुलने से गांव के लोगों को छोटे-छोटे कामों के लिए अब सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ते हैं। इसी के साथ सरकार की तरफ से अब गांव के लोगों को शहर के बड़े अस्पतालों के चक्कर काटने के झंझट से छुटकारा दिलवाने के लिए गांव में ही सीएससी के माध्यम से अपोलो व एम्स जैसे बड़े अस्पतालों की चिकित्सा सेवाएं मुहैया करवाने की योजना तैयार की गई है। इसके लिए मरीज को अपने गांव में स्थित सीएससी सेंटर पर जाकर ऑन लाइन अपना पंजीकरण करवाना होगा। पंजीकरण करवाते समय मरीज अपनी सुविधा के अनुसार चिकित्सक से टाइम ले सकेगा। चिकित्सक द्वारा दिए गए टाइम पर मरीज सीएससी पर पहुंचकर चिकित्सक से ऑनलाइन परामर्श ले सकेगा। यदि मरीज का कहीं से उपचार चल रहा है तो वह रिपोर्ट भी वह ऑनलाइन ही चिकित्सक को भेज सकेगा। इसके बाद चिकित्सक द्वारा मरीज को दवाई लिखकर उसकी स्लिप वीएलई की मेल पर भेज दी जाएगी। वीएलई उसका प्रिंट निकालकर मरीज को दे देगा। मरीज चिकित्सक द्वारा लिखी गई दवाइयां किसी भी मेडिकल स्टोर से खरीद सकेगा।
इतना ही नहीं, यदि मरीज अस्पताल में जाकर अपना चेकअप करवाना चाहता है तो उसे इसके लिए कहीं लाइन में लगने या अस्पताल में बैठकर अपने नंबर आने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। मरीज वीएलई के माध्यम से ही ऑन लाइन चिकित्सक से अप्वाइंटमेंट लेकर अपना उपचार करवा सकता है। इस प्रकार ग्रामीण क्षेत्र के लोग अब घर बैठे ही अन्य सरकारी सेवाओं के साथ-साथ चिकित्सा सेवा का लाभ भी ले सकते हैं।
विज्ञापन
सीएससी पर जल्द मिलेगी जन औषधि की सुविधा
सीएससी के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अपोलो व एम्स जैसे अस्पतालों की चिकित्सा सेवाओं से जोड़ने के साथ ही अब सरकार द्वारा जल्द ही ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को गांव में ही सस्ते रेटों पर दवाइयां भी मुहैया करवाई जाएंगी। इसके लिए प्रत्येक गांव पर जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे। गांव में जन औषधि सेंटर खोले जाने के बाद गांव के लोगों को सस्ते रेटों पर अच्छी दवाइयां उपलब्ध होंगी।
गांव के लोगों को एक ही छत के नीचे अनेक सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए प्रशासन की तरफ से जिले के सभी गांवों में कॉमन सर्विस सेंटर खोले गए हैं। गांव के लोग अब नाममात्र फीस पर सीएससी के माध्यम से अपोलो व एम्स जैसे बड़े अस्पतालों के चिकित्सकों से परामर्श लेकर अपना उपचार करवा सकते हैं। वहीं, अस्पताल में जाकर चेकअप करवाने के लिए सीधे चिकित्सक से अप्वाइंटमेंट भी ले सकते हैं। इसके अलावा, गांव के लोगों को जल्द ही सस्ते रेट पर दवाइयां मुहैया करवाने के लिए सीएससी पर ही जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे। इसकी प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है।
-एमजेडआर बदर, जिला सूचना एवं तकनीकी अधिकारी, जींद