फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Apna Roti Rath Seva Samiti organised a feast on Holi.

Jind News: होली पर अपना रोटी रथ सेवा समिति ने लगाया भंडारा

Tue, 03 Mar 2026 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Apna Roti Rath Seva Samiti organised a feast on Holi.
03जेएनडी18: भंडारे में पहुंचे मुख्याति​​थि राजन चिल्लान को सम्मानित करते हुए संस्था के सदस्य। स
जींद। होली पर मंगलवार को अपना रोटी रथ सेवा समिति की ओर से जयंती देवी माता मंदिर के मुख्य द्वार पर भंडारा लगाया। संस्था के अध्यक्ष मुकेश राठौड़ ने बताया कि समिति पिछले आठ वर्षों से निरंतर जरूरतमंदों को निशुल्क भोजन सेवा प्रदान कर रही है।
विज्ञापन

त्योहारों और विशेष अवसरों पर विशाल भंडारे का आयोजन कर अधिक से अधिक लोगों तक भोजन पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।
उन्होंने बताया कि होली के उपलक्ष्य में आयोजित इस 18वें भंडारे में एक हजार लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। मुख्य अतिथि डॉ. राजन चिल्लाना ने कहा कि समाज में ऐसे सेवा कार्य अत्यंत प्रेरणादायी हैं। जरूरतमंदों को सम्मानपूर्वक भोजन उपलब्ध कराना मानवीय मूल्यों की सच्ची मिसाल है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि जयभगवान बैरागी ने कहा कि भूखे को भोजन कराना सबसे बड़ा पुण्य है और ऐसी संस्थाएं समाज को जोड़ने का कार्य करती हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के संरक्षक विरेंद्र डागर ने की। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी स्पीकर प्रतिनिधि डॉ. राजन चिल्लाना और विशिष्ट अतिथि के रूप में बैरागी सभा जिलाध्यक्ष जयभगवान बैरागी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर वरिष्ठ सहयोगी रिटायर्ड इंस्पेक्टर कटार सिंह, मैनेजर सोमबीर बैरागी, तेलूराम, सुशील, नरेश, हैप्पी, अरमान, संजीव, कविता, रीना, सुनीता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed