{"_id":"6807f42fcfa4cf4cb105c002","slug":"apart-from-wheat-purchase-agencies-should-speed-up-the-lifting-work-sdm-jind-news-c-199-1-sroh1006-133522-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"एजेंसियां गेहूं खरीद के अलावा उठान कार्य में लाएं तेजी : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एजेंसियां गेहूं खरीद के अलावा उठान कार्य में लाएं तेजी : एसडीएम
Wed, 23 Apr 2025 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 23 Apr 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
सफीदों। एसडीएम पुलकित मल्होत्रा ने मंगलवार को लघु सचिवालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों को सफीदों और पिल्लूखेड़ा की अनाज मंडियों में गेहूं उठान को लेकर कड़े निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि खरीद एजेंसियां अतिरिक्त लेबर व वाहनों का प्रबंध करके गेहूं के उठान कार्य में तेजी लाएं, ताकि किसानों को अनाज मंडियों में अपनी फसल लाने में कोई दिक्कत न हो। उन्होंने कहा कि इस समय मंडियों में गेहूं की आवक काफी जोरों पर है। लिहाजा आवक से सफीदों व पिल्लूखेड़ा की अनाज मंडियो में खाली जगह की परेशानी न हो, इसलिए फसल खरीद के साथ-साथ उठान में भी तेजी लाएं। सभी अनाज मंडियों में बारदाने आदि जरूरी कार्यों को दुरूस्त रखें। संबंधित एजेंसियां रात्रि के समय में भी गेहूं का उठान जारी रखें।
क्या कहते हैं मार्किट कमेटी सचिव
सफीदों मार्केट कमेटी के सचिव अनिल दिक्षित ने बताया कि सफीदों की अनाज मंडी में सरकारी तौर पर अब तक कुल 71 हजार 900 मीट्रिक टन की आवक हो चुकी है। जबकि विभिन्न खरीद एजेंसियों के माध्यम से 54500 मीट्रिक टन खरीदी गई है और 7900 मीट्रिक टन गेहूं का उठान करवाया जा चुका है।
विज्ञापन
क्या कहते हैं मार्किट कमेटी सचिव
सफीदों मार्केट कमेटी के सचिव अनिल दिक्षित ने बताया कि सफीदों की अनाज मंडी में सरकारी तौर पर अब तक कुल 71 हजार 900 मीट्रिक टन की आवक हो चुकी है। जबकि विभिन्न खरीद एजेंसियों के माध्यम से 54500 मीट्रिक टन खरीदी गई है और 7900 मीट्रिक टन गेहूं का उठान करवाया जा चुका है।
विज्ञापन