फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Anti-drug campaign will curb terrorism: CM

नशे के खिलाफ अभियान से आतंकवाद पर लगेगी रोक : सीएम

Sat, 26 Apr 2025 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 26 Apr 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Anti-drug campaign will curb terrorism: CM
25जेएनडी27: साइक्लोथॉन साइकिल यात्रा में स्वयं साइकिल चला रैली में शामिल हुए सीएम नायब सिंह सैन
जींद। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि नशा और मादक पदार्थों की तस्करी मानव समाज के लिए चुनौती बन चुके हैं। नशीले पदार्थों की तस्करी के काले कारोबार से जो धन मिलता है, उससे आतंकवाद को बढ़ावा मिलता है। पहलगाम में आतंकियों ने 26 लोगों की हत्या की, उन्हें भी नशीले पदार्थों की तस्करी से ही पैसा मिला होगा। ऐसे में नशे के खिलाफ अभियान से कहीं न कहीं आतंकवाद पर भी रोक लगेगी। सीएम नायब सैनी ने नशा मुक्त हरियाणा संकल्प के साथ चल रही राज्यस्तरीय साइक्लोथॉन 2.0 को शुक्रवार सुबह जींद से झंडी दिखाते वक्त यह बात कही।
विज्ञापन

सीएम नायब ने कहा कि यह साइक्लोथॉन सिर्फ एक साइकिल यात्रा नहीं, बल्कि नशे के खिलाफ आंदोलन और जनजागरण का संकल्प है। आज हमारे युवा, हमारी खाप पंचायतें, बुजुर्ग और माताएं सभी एकजुट होकर नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो का संदेश दे रहे हैं। इससे समाज में अवश्य ही बदलाव आएगा।
विज्ञापन

खाप पंचायतें सामाजिक परिवर्तन की अग्रदूत
सीएम ने कहा कि हरियाणा में प्रदेश की गणधर्मी परंपरा, खाप और सर्वखाप पंचायतों के रूप में विद्यमान रही है। इतिहास गवाह है हरियाणा की इस पंचायत परंपरा ने विदेशी शक्तियों से भी लोहा लिया। कई बड़े फैसले खापों ने लिए हैं। आज खापों ने इस साइक्लोथॉन में भाग लेकर यह सिद्ध कर दिया है कि खाप पंचायतें न केवल परंपरा की संरक्षक हैं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन की अग्रदूत भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिरसा में होगा साइक्लोथॉन का समापन
पांच अप्रैल को हिसार से शुरू हुई साइक्लोथॉन विभिन्न जिलों से होते हुए जींद पहुंची थी। शुक्रवार को यह बरवाला के लिए रवाना हुई। बरवाला, फतेहाबाद होते हुए 27 अप्रैल को सिरसा में इसका समापन होगा।

25जेएनडी27: साइक्लोथॉन साइकिल यात्रा में स्वयं साइकिल चला रैली में शामिल हुए सीएम नायब सिंह सैन

25जेएनडी27: साइक्लोथॉन साइकिल यात्रा में स्वयं साइकिल चला रैली में शामिल हुए सीएम नायब सिंह सैन

25जेएनडी27: साइक्लोथॉन साइकिल यात्रा में स्वयं साइकिल चला रैली में शामिल हुए सीएम नायब सिंह सैन

25जेएनडी27: साइक्लोथॉन साइकिल यात्रा में स्वयं साइकिल चला रैली में शामिल हुए सीएम नायब सिंह सैन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed