फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Another accused in honeytrap case arrested by police

Jind News: हनीट्रैप मामले में एक और आरोपी पुलिस गिरफ्त में

Thu, 29 May 2025 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 29 May 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Another accused in honeytrap case arrested by police
जींद। सीआईए स्टाफ नरवाना की टीम ने हनीट्रैप के मामले में 8 लाख रुपये की राशि ऐंठने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को काबू किया है। आरोपी वारदात के बाद भाग गया था। पकड़े गए आरोपी की पहचान उचाना मंडी निवासी संदीप के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

एक महिला ने 8 जनवरी 2025 को थाना सदर नरवाना में कापड़ो गांव निवासी मनीष के खिलाफ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया था। जांच अधिकारी अमित भाटिया को आरोपी मनीष की मां ने शिकायत दी थी कि दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला उसके परिवार से मामले को रफा-दफा करने की एवज में 8 लाख रुपये की मांग कर रही है।
विज्ञापन

एक लाख रुपये आरोपी एडवांस में ले चुके हैं। डीएसपी नरवाना ने मामले की जांच सीआईए स्टाफ नरवाना को सौंपी। सीआईए प्रभारी ने एएसआई रमेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। सीआईए टीम ने 8 लाख रुपये के नोटों के सीरियल नंबर नोट करके शिकायतकर्ता को सौंप दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे ही आरोपी ने शिकायतकर्ता से 8 लाख रुपये लिए। उसी समय सीआईए टीम ने छापेमारी कर दी और महिला मीरा, वीरेंद्र और जसमेर को राशि सहित मौके पर ही काबू कर लिया था। इसमें संदीप भागने में कामयबा हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed