फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Ankit Nain, son of a farmer from Jind district, has secured 99th rank in UPSC

UPSC: किसान के बेटे ने पाई 99वीं रैंक, पिता रहते हैं बीमार, जिम्मेदारी निभा नौकरी की, अब छुट्टी ले की तैयारी

Tue, 23 May 2023 11:07 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जुलाना, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जुलाना, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 23 May 2023 11:07 PM IST
सार

हरियाणा के जींद के गांव खरैंटी के किसान के बेटे अंकित नैन को बधाई देने वालों का तांता लगा है। अंकित का छह माह पहले ही उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में म्यूनिसिपल सहायक कमिश्नर के पद पर चयन हुआ था। 

विज्ञापन
Ankit Nain, son of a farmer from Jind district, has secured 99th rank in UPSC
यूपीएससी में 99वीं रैंक प्राप्त करने वाले अंकित नैन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के जींद जिले के जुलाना क्षेत्र के गांव खरैंटी के किसान के बेटे अंकित नैन ने यूपीएससी में 99वीं रैंक हासिल की। इस पर उसके गांव खरैंटी में खुशी का माहौल बना हुआ है। अंकित के भाई राहुल ने बताया कि अंकित शुरू से ही पढ़ाई में होशियार रहे हैं। पिता बीमार रहते हैं, इसलिए जिम्मेदारी निभाते हुए नौकरी ज्वाइन की और फिर छुट्टी लेकर यूपीएससी की तैयारी की।

विज्ञापन


10वीं की परीक्षा जुलाना के ही स्कूल से की थी और 11वीं और 12वीं कक्षा की पढ़ाई हिसार के स्कूल से की थी। छह माह पहले ही अंकित का चयन उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में म्यूनिसिपल सहायक कमिश्नर के पद पर हुआ था। इसके बाद अंकित ने छुट्टी लेकर यूपीएससी की तैयारी की थी।
विज्ञापन


अंकित नैन ने पहले भी यूपीएससी पास की थी, लेकिन उसकी अच्छी रैंक नहीं आई थी। दोबारा से यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी थी। राहुल ने बताया कि अंकित का सपना जिला उपायुक्त बनने का था और शुरू से ही वह अपना सपना संजोते हुए यूपीएससी की तैयारी कर रहा था, ताकि उसे लोगों की सेवा करने का मौका मिल सके, लेकिन अब उसे सफलता मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता रहते हैं बीमार, जिम्मेदारी निभा नौकरी ज्वाइन की, अब छुट्टी लेकर की तैयारी
अंकित नैन ने 99वीं रैंक प्राप्त करके एक बार फिर जिले के साथ अपने गांव का नाम रोशन किया है। अंकित के भाई राहुल ने बताया कि उनके पिता खेतीबाड़ी करते हैं, लेकिन उनके बीमार होने के कारण मैंने कभी भी अंकित को किसी चीज की कमी नहीं खलने दी। उन्होंने बताया कि जब उन्हें अंकित के यूपीएससी में 99वीं रैंक प्राप्त करने का पता चला तो उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed