फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Angry farmers closed Mandi Gate and Market Committee due to inadvertent purchase of paddy

धान की खरीद में आनाकानी करने से खफा किसानों ने मंडी गेट और मार्केट कमेटी को किया बंद

Wed, 21 Oct 2020 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Angry farmers closed Mandi Gate and Market Committee due to inadvertent purchase of paddy
किसानों से बातचीत करते शहर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह। - फोटो : Jind
नरवाना में किसानों को धान बेचने में काफी परेशानी हो रही है। खरीद सही नहीं होने के चलते मंगलवार दोपहर बाद किसानों ने मेला अनाज मंडी गेट और मार्केट कमेटी गेट को बंद कर दिया। इस दौरान किसानों ने आसपास लगे जेजेपी विधायक व खादी ग्रामोद्योग के चेयरमैन रामनिवास सुरजाखेड़ा और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के होर्डिंग को आग लगा दी। शाम करीब छह बजे तक गेट नहीं खुलने पर नायब तहसीलदार विरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और किसानों से बातचीत की।
विज्ञापन

किसानों ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के पोस्टरों का आग लगाकर रोष जताया। किसानों ने कहा कि खरीद एजेंसी के अधिकारी जानबूझ कर खरीद में आनाकानी करते हैं। इससे किसान परेशान होकर मजबूरन आंदोलन की राह पकड़ता है। किसानों द्वारा मंडी गेट बंद करने की सूचना पाकर शहर थाना नरवाना प्रभारी महेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और किसानों को मनाने का प्रयास किया। जिस समय किसानों मार्केट कमेटी के मुख्य गेट को बंद किया, मार्केट कमेटी के अधिकारी कार्यालय में ही थे। अनाज मंडी में मंगलवार को किसानों का धैर्य उस समय जवाब दे गया जब दोपहर बाद तक भी कोई खरीद एजेंसी धान की खरीद करने नहीं पहुंची। जिस पर किसान बिफर गए। किसानों ने कहा कि एक ओर सरकार किसानों का दाना-दाना खरीदने का दावा करती है, वहीं खरीद एजेंसियां धान खरीद को लेकर गंभीर नहीं हैं।
विज्ञापन

1700 से 1800 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा जा रहा है धान खरीदा जा रहा है। समस्या सुनने वाला कोई नहीं है। अगर मंडी में इसी प्रकार के हालात रहे तो किसान सरकार के खिलाफ आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे। क्योंकि खरीद एजेंसियों के अधिकारी मिलरों के साथ मिलकर किसानों को परेशान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने एक बार भी नहीं किया मंडी का दौरा
प्रदर्शन कर रहे किसानों ने कहा कि नरवाना के जेजेपी विधायक व खादी ग्रामोद्योग के चेयरमैन रामनिवास सुरजाखेड़ा ने एक बार भी नरवाना की मंडी का दौरा करके किसानों की समस्याओं बारे नहीं जाना। इससे अंदाजा हो जाता है कि किसानों की समस्याओं को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ स्थानीय विधायक भी गंभीर नहीं है। किसानों ने कहा बताया कि हरियाणा की सभी मंडियों से ज्यादा नरवाना की नई अनाज मंडी में किसानों को समस्याएं हो रही हैं। लेकिन सरकार व प्रशासन को इसकी कोई चिंता नहीं है।

बुधवार से सामान्य होगी खरीद
किसानों ने बताया है कि एजेंसी समय पर बोली शुरू नहीं करती। इसके चलते पूरी मंडी एक दिन में कवर नहीं होती। इसमें समस्या आ रही है। अब तय हुआ है कि बुधवार को एजेंसी सुबह दस बजे पहुंचेगी और पुलिस व प्रशासन की टीम भी साथ रहेगी। बुधवार को पूरी मंडी में बोली करवाई जाएगी।
विरेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार, नरवाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed