फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Anger over statement about changing the identity of the society, demand for apology from the CM

Jind News: समाज की पहचान बदलने के बयान पर रोष, सीएम से माफी मांगने की मांग

Mon, 07 Sep 2026 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Anger over statement about changing the identity of the society, demand for apology from the CM
फोटो 06जेएनडी10-गुरु रविदास धर्मशाला में आयोजित बैठक को संबो​धित करते शिशपाल चालिया। संवाद
जींद। सफीदों रोड स्थित गुरु रविदास धर्मशाला में रविवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए आंबेडकर सभा और गुरु रविदास सभा के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री की ओर से एक समाज का नाम बदलकर मेघवाल रखने संबंधी दिए गए बयान पर रोष जताया। प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से बयान वापस लेने और समाज की भावनाएं आहत करने के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता डॉ. बीआर अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान राजेश पहलवान ने की। हरियाणा रविदासिया समाज महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष शिशपाल चालिया ने कहा कि चमार समाज की पहचान केवल एक नाम नहीं है बल्कि यह सदियों के संघर्ष, श्रम, त्याग और सामाजिक चेतना से बनी है। इसे किसी सरकार या राजनीतिक सत्ता की इच्छा से बदला नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि समाज की पहचान उसके इतिहास और पूर्वजों के संघर्ष से जुड़ी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गुरु रविदास ने सामाजिक भेदभाव और जातिगत ऊंच-नीच के खिलाफ आवाज उठाकर समानता और भाईचारे का संदेश दिया। मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति से सभी समुदायों की भावनाओं और इतिहास के सम्मान की अपेक्षा की जाती है। समाज की सहमति के बिना उसकी पहचान को लेकर कोई टिप्पणी या निर्णय स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार को पहचान बदलने के बजाय गुरु रविदास की समानता, भाईचारे और सामाजिक न्याय की शिक्षाओं को आगे बढ़ाने पर काम करना चाहिए। साथ ही गुरु रविदास और डॉ. बीआर अंबेडकर के विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की जरूरत है।
बैठक में बलवान दहिया, सुशील महिपाल, अधिवक्ता सुनील राज बामनिया, राजकुमार मुवाल, कश्मीरी लाल, रामभगत चहल, उमेद सिंह, जोधा राम, जोगिंदर चौहान, हांसी से वजीर सिंह मुवाल, रामसिंह गौतम, रामफल, कमलेश बिशन, गीता नरवाल और सुमन मुंडारा मौजूद रही।

राज्य स्तर पर मनाएंगे 650वीं जयंती
बैठक में गुरु रविदास की 650वीं जयंती राज्य स्तर पर भव्य तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया। आयोजन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। आयोजन स्थल आगामी बैठकों में विचार-विमर्श के बाद तय किया जाएगा। बैठक में विभिन्न जिलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed