फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   An impenetrable app will protect against suspicious calls originating from foreign numbers.

Jind News: विदेशी नंबरों से आने वाली संदिग्ध कॉल से बचाव करेगा अभेद्य एप

Wed, 29 Apr 2026 01:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
An impenetrable app will protect against suspicious calls originating from foreign numbers.
28जेएनडी08-प्रेसवार्ता में बोलते हुए एसपी कुलदीप सिंह। संवाद
जींद। एसपी कुलदीप सिंह ने कहा कि विदेशी नंबरों से आने वाली संदिग्ध कॉल से अभेद्य एप बचाव करेगा। इसलिए व्यवसायी और ज्वैलर्स, डॉक्टर इस एप को अपने मोबाइल में इंस्टाल करें।
विज्ञापन

एसपी ने कार्यालय में प्रेसवार्ता में बताया कि सभी थाना प्रबंधक जिला को अभेद्य एप से जोड़ने, इसकी उपयोगिता घर-घर तक पहुंचाने और जन-जागरूकता अभियान को मिशन मोड में चलाने को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

वर्तमान समय में विदेशी नंबरों से आने वाली संदिग्ध और धमकी भरी कॉल के प्रति सतर्कता अत्यंत आवश्यक है। अभेद्य एप इस दिशा में आमजन के लिए एक प्रभावी सुरक्षा कवच के रूप में कार्य करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह एप केवल एक तकनीकी माध्यम नहीं बल्कि नागरिक सुरक्षा से जुड़ा भरोसेमंद प्लेटफॉर्म है जो लोगों को संदिग्ध कॉलों की पहचान और उनसे बचाव के प्रति सजग बनाने में सहायक सिद्ध होगा।
एसपी ने निर्देश दिए कि अभेद्य एप के व्यापक प्रचार-प्रसार को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और रेडियो, टीवी, केबल नेटवर्क, सोशल मीडिया, ग्राम चौपाल, स्कूल-कॉलेज, सार्वजनिक कार्यक्रमों एवं अन्य सभी उपलब्ध माध्यमों के जरिए आमजन तक इसकी जानकारी पहुंचाई जाए।

उन्होंने कहा कि हर स्तर पर यह सुनिश्चित किया जाए कि अधिक से अधिक नागरिक इस एप के बारे में जानें और इसका लाभ लें। यदि कोई नागरिक अभेद्य एप का उपयोग करना चाहता है, तो संबंधित अधिकारी स्वयं व्यक्तिगत रूप से एप डाउनलोड करवाने, पंजीकरण कराने तथा इसकी सुविधाओं के उपयोग की जानकारी देने में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed