फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Allegations of irregularities in drain construction on Mahatma Gandhi Main Road.

Jind News: महात्मा गांधी मुख्य मार्ग पर नाला निर्माण में अनियमितता का आरोप

Mon, 12 Oct 2026 02:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Allegations of irregularities in drain construction on Mahatma Gandhi Main Road.

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सफीदों। शहर के महात्मा गांधी मुख्य मार्ग पर नगर पालिका की ओर से कराए जा रहे नाले के निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर दुकानदारों ने सवाल उठाए हैं। दुकानदारों ने ठेकेदार पर निर्माण में अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए उच्च अधिकारियों से जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि निर्माण में निर्धारित मानकों की अनदेखी की गई तो नाले की दीवार कमजोर पड़ सकती है और बारिश के दौरान जलभराव व गंदगी की समस्या बढ़ सकती है।
इस मार्ग के दुकानदार मनीष, संदीप, राकेश, हरदीप, राजू और अमरदीप ने बताया कि वह निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर पहले भी आपत्ति जता चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद काम जारी है। दुकानदारों का आरोप है कि नाले में सरिये के बीच की दूरी निर्धारित मापदंडों के अनुसार नहीं रखी जा रही। कहीं सरियों के बीच अधिक तो कहीं कम अंतर दिखाई दे रहा है। इससे नाले की मजबूती प्रभावित होने और दीवार ढहने का खतरा बना हुआ है। दुकानदारों ने कहा कि उनकी लंबे समय से मांग थी कि महात्मा गांधी मुख्य मार्ग का निर्माण कराया जाए। अब काम शुरू हुआ है तो इसमें गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए। उनका आरोप है कि निर्माण में मानक के अनुरूप सामग्री का इस्तेमाल नहीं हुआ तो नाला और सड़क समय से पहले खराब हो सकते हैं। इससे शहरवासियों को दोबारा परेशानी झेलनी पड़ेगी और सरकारी धन भी व्यर्थ खर्च होगा।
विज्ञापन

बाक्स
दुकानदारों ने बताया कि उन्होंने ठेकेदार के कारीगरों को निर्माण के सभी मानकों का पालन करने के लिए कहा था, लेकिन उनकी आपत्तियों को गंभीरता से नहीं लिया गया। उन्होंने मांग की कि संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचकर नाले के निर्माण का निरीक्षण करें और सरिये की दूरी सहित अन्य तकनीकी मानकों की जांच करवाएं। साथ ही सड़क और नाले के निर्माण में गुणवत्तापूर्ण सामग्री का इस्तेमाल सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
शिकायत मिली तो कराई जाएगी जांच : नपा सचिव
नगर पालिका सफीदों के सचिव आशीष कुमार ने कहा कि नाला निर्माण कार्य में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वह समय-समय पर निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हैं। यदि अनियमितता से संबंधित कोई मामला सामने आता है तो उसकी जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed